हॉट ऑन वेब

डाकिया ने पते पर नहीं पहुंचाई 24 हजार चिटि्ठयां, पोस्ट ऑफिस को मांगनी पड़ी माफी

2003 से पत्रों को डिलीवरी नहीं कर रहा था डाकिया ( Postman ) पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) को लोगों से मांगनी पड़ी माफी
1 minute read
• •
Updated: 27 Jan 2020, 10:55 AM IST
20130921-tokyo-japon-44.jpg
Postman

नई दिल्ली। डाकिया ( Postman ) नाम सुनते ही हमारे जेहन में एक ऐसे शख्स की तस्वीर उभरती है जो लोगों के घर के दरवाजे तक जाकर एक-दूसरे के संदेश ( Messege ) उन तक पहुंचाता है। लेकिन जब कोई शख्स अपने इतने जिम्मेदारी भरे काम से मुंह फेर ले तो निराश होना भी जगजाहिर है। दरअसल एक डाकिए ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में सुनकर लोग भी हैरान है।

अमूमन डाकिया ( Postman ) अपने काम के प्रति बड़े ही ईमानदार होते है, लेकिन जापान ( Japan ) में एक डाकिया के 24 हजार चिट्टियां ( Letters ) नहीं बांटने का मामला सामने आया है। जब ये वाकया लोगों के सामने आया तो इस पर पोस्ट ऑफिस ने लोगों से माफी भी मांगी। इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) ने उनकी चिटठियों को उन्हें जल्द डिलीवर करने का प्रॉमिस भी किया।

कानागावा गांव के मुख्य डाकिए के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति ने 16 साल से इन चिट्टियों को उसके पते पर नहीं पहुंचाया। इस बारे में लोगों को तब मालूम हुआ जब उन्हें पत्र नहीं मिले। पत्र ने मिलने पर तो लोगों ने संबन्धित विभाग से शिकायत की। इसके बाद जब जांच की गई तो उसके घर से 24 हजार से ज्यादा पत्र मिले।

हालांकि जब डाकिया से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके ऊपर काम का काफी दबाव था। मैं ज्यादा से ज्यादा पत्र लेकर ऑफिस से निकलता था और उन्हें घर ले जाता था। इसलिए डाकिया ने अपना गलती भी स्वीकार की। जांच में खुलासा हुआ कि डाकिया 2003 से ही कई पत्रों को अपने घर पर रख रहा था।

Published on: