हॉट ऑन वेब

कैटरीना-दीपिका से भी ज़्यादा हॉट हैं अनूप जलोटा की 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड! BB-12 में खुलेआम कही ये बात

दोनों पिछले तीन-चार साल से रिलेशनशिप में हैं और लिव-इन में रहते हैं।

2 min read
Sep 17, 2018
jasleen
कैटरीना-दीपिका से भी ज़्यादा हॉट हैं अनूप जलोटा की 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड, BB-12 में खुलेआम कही ये बात

नई दिल्ली। 16 सितंबर यानि रविवार को Bigg Boss 12 की शुरूआत हो गई। इसी के साथ देशभर के करोड़ों ऑफिसों में हर रात के ऐपिसोड के बाद अगले दिन होने वाली गॉसिप्स भी शुरू हो गईं। आज जब लोग अपने-अपने ऑफिस पहुंचे तो बिग बॉस को लेकर गॉसिप करना शुरू कर दिया। आज की गॉसिप्स में एक जोड़ी ऐसी थी, जिसके बारे में काफी ज़ोर-शोर से बातें चल रही हैं..और वो हैं अनूप जलोटा। लेकिन अनूप जलोटा से भी ज़्यादा उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जी हां, अनूप जलोटा की तथाकथित गर्लफ्रेंड जसलीन ने बिग बॉस के पहले ही दिन अपने रिश्तों पर मुहर लगा दी।

बिग बॉस के स्टेज पर पहुंची इस जोड़ी ने नेशनल टेलीविज़न पर अपने प्यार का इज़हार किया। दोनों पिछले तीन-चार साल से रिलेशनशिप में हैं और लिव-इन में रहते हैं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि अनूप की उम्र और जसलीन की उम्र में काफी बड़ा अंतर है, जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल है। अनूप की उम्र जहां 65 साल है तो वहीं जसलीन अभी महज़ 28 साल की हैं। इस तरह दोनों की उम्र में 37 साल का भारी-भरकम अंतर है। अनूप ने अपने भक्ति गायन से पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है तो वहीं जसलीन मल्टी टैलेंटेड हैं। जसलीन को गाने के अलावा डांसिंग में भी महारथ हासिल है।

मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ीं जसलीन ने 11 साल की उम्र से ही क्लासिक और वेस्टर्न म्यूज़िक सीखना शुरू कर दिया था। वे पिछले तीन साल से मीका सिंह के साथ काम कर रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जसलीन एक शानदार और अव्वल दर्जे की भारतनाट्यम, हिप-हॉप, सालसा और बेली डांसर हैं। इन सभी कलाओं के अलावा वे एक किक बॉक्सर भी हैं। उन्हें किक बॉक्सिंग का ब्राउन बेल्ट मिला हुआ है। वे पिछले सात साल से किक बॉक्सिंग की प्रेक्टिस कर रही हैं।

View this post on Instagram

Sat vibe 🤩🤗

A post shared by Jasleen Matharu🎤🎸🎵 (@jasleenmatharu) on

Updated on:
17 Sept 2018 02:48 pm
Published on:
17 Sept 2018 01:40 pm