हॉट ऑन वेब

Kareena Kapoor Khan के घर जल्द होने वाली है नए मेहमान की एंट्री,Saba Ali Khan ने शुरू किया काउंटडाउन

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की डिलीवरी जल्द ही हो सकती है करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की ड्यू डेट 15 फरवरी थी
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Feb 2021, 8:36 PM IST
Kareena Kapoor
Kareena Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों सेलिब्रेटी के घर किलकारियां गूजंने की अवाजें ज्यादा सुननें को मिल रही है। अनुष्का शर्मा के घर एक नन्ही से परी के आने के बाद अब लोगों को पटौदी खानदान के चिराग के आने का इंतजार काफी हो रहा है। दोनों परिवार के लोग अब आने वाले नन्हे मेहमान का इंतजार बेसब्री से कर रहे है। बताया जाता है कि अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की डिलीवरी किसी भी वक्त हो सकती है। क्योंकि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की ड्यू डेट 15 फरवरी थी जो बढ़कर 17 हो गई है। और इसी डेट को देखते हुए सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन सबा अली खान (Saba Ali Khan) ने काउंटडाउन भी शुरू कर दिया है।

करीना की डेट हुई पूरी
दरअसल करीना की डेट पूरी होने के कारण अब घर के लोगों को खुशी के साथ साथ चिंता भी सताने लगी है कि किस वक्त करीना को दर्द शुरू हो जाए। जिसके कारण अब लोगों को हर पल एक खुशखबरी का इंतजार है। इसी बीच सैफ की बहन सबा ने इंस्टा स्टोरी में एक काउंटडाउन पोस्ट किया था, जिसमें सैफ, करीना और तैमूर की तस्वीरों के साथ सैफ की QuadFather वाली फोटो को भी इस्तेमाल किया।

अब यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि यह फोटो सैफ और करीना के प्रेग्नेंसी खबर सामने आने के बाद सोहा अली खान ने शेयर की था। सैफ का यह चौथा बच्चा होगा।

ऐसा है सैफीना का प्यार का सफर
आपको बता दें कि करीना और सैफ की शादी 2012 में हुई थी। साल 2016 में दोनों के पहले बेटे तैमूर का जन्म हुआ था। इसके पहले सैफ और उनकी पहली पत्नि एक्ट्रेस अमृता सिंह से दो बच्चे है सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।

Updated on:
17 Feb 2021, 8:36 PM IST
Published on: