हॉट ऑन वेब

महिला के उग आई मूंछ, लोगों ने उड़ाया मजाक, लेकिन ये मूंछों पर देती है ताव

हार्मोंस में गड़बड़ के कारण लड़कियों के चेहरे पर अधिक बाल निकल आते है। हालांकि महिलाएं अपने चेहरे पर बाल रखना पसंद नहीं करती है। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बता रहे है जिसके चेहरे पर मूंछे है। कई बार उनके चेहरे और मूंछ के बालों का मजाक बनाया गया लेकिन उन्होंने ठान लिया है कि वे मूंछ रखेंगी। आज वह अपनी मूंछे पर ताव देती है।
2 min read
Shyja
Shyja

उम्र बढ़ने के साथ-साथ लड़के और लड़कियों के शरीर में कई प्रकार के बदलाव आते हैं। लड़कों के चेहरे पर दाढ़ी और मूंछ उड़ने लगती। पहले के समय में पुरुष मूंछ रखना अपनी शान समझते थे। हालांकि बीते कुछ सालों में युवा दाढ़ी-मूंछ रखना पसंद नहीं करते हैं। आजकल फिल्म स्टार्स ने दाढ़ी.मूंछ के क्रेज को अधिक बढ़ा दिया है। अपने फेवरेट स्टार देखकर लड़के ने बियर्ड और मुस्टैच रखना पसंद करते है। कई बार हार्मोन बिगड़ जाने के कारण लड़कों में दाढ़ी मूछ नहीं आती है। वहीं हार्मोंस में गड़बड़ के कारण लड़कियों के चेहरे पर अधिक बाल निकल आते है। हालांकि महिलाएं अपने चेहरे पर बाल रखना पसंद नहीं करती है। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बता रहे है जिसके चेहरे पर मूंछे है।

सोशल मीडिया पर छाई महिला की मूंछें
आमतौर पर महिलाएं चेहरे पर आए इन बालों को क्रीम, मोम स्ट्रिप्स रेजर और एपिलेटर आदि के जरिए हटा लेती है। लेकिन अपने देश में एक महिला है जो मूंछ रखना पसंद करती है। कई बार लोगों ने उसका मजाक भी उड़ाया। लेकिन उन्होंने इस बात की परवाह नहीं की। हम बात कर रहे है केरल के कन्नूर की रहने वाली शायजा की। 35 वर्षीय शायजा इन दिनों काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इस महिला की भी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।

5 साल पहले बालों को काटना कर दिया था बंद
शायजा ने एक इंटरव्यू में बताया कि कई बार उनको इन बालों के लिए टोका गया। काफी लोगों ने मजाक भी बनाया है। इसके बावजूद उन्होंने अपने बालों को साफ नहीं किया। पहले वो अपने फेशियल हेयर्स को हमेशा साफ करवाती थीं। बीते 5 साल पहले उन्हें लगा कि अब उन्हें बालों को साफ करने की जरूरत नहीं है। अब उनके चेहरे पर यह काफी घने हो गए है।

Published on:
25 Jul 2022 02:36 pm