ऐसे बहुत से एंटरप्रेन्योर्स होते हैं जो अपने बिजनेस में बहुत तेज होते हैं लेकिन बातचीत करने में नहीं। इस वजह से कई जगह उन्हें मात खानी पड़ती है। अगर आप भी बोलने की कला में कमजोर हैं और किसी को अपनी बातों से प्रभावित नहीं कर पाते तो आपके हाथ से कई अहम प्रोजेक्ट्स निकल सकते हैं। बिजनेस में सफल होने के लिए आपको बोलने की कला में माहिर होना जरूरी है ताकि आप अपने क्लाइंट्स या कस्टमर्स को प्रभावित कर सकें। अगर आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स बेहतर होंगी तो आपके क्लाइंट्स ज्यादा होंगे और इससे आपका बिजनेस भी बे