
इस दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। हर शख्स के अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा होता है। पहले लोग अपनी प्रतिभा को सबके सामने पेश नहीं कर पाते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया के जरिए लोग अपने हुनर के जरिए लोगों से रूबरू हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो टैलेंटेड लोगों के भी होते हैं। इनके करतब देखकर हर कोई दांतो तले अंगुलियां दबाने के लिए मजबूर हो जाता है। आज आपको एक ऐसे लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लकड़ियों को जोड़कर जेसीबी मशीन बना डाली। इतना ही नहीं जैसी भी है और जमीन की खुदाई करने लगा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक अफ्रकी लड़का नजर आ रहा है। वह एक लकड़ी की मशीन पर बैठा है जो जेसीबी जैसी लग रही है। इसमें आगे की तरफ खोदने के लिए एक गोल चीज लगी हुई है। उसके हाथों में भी छोटी-बड़ी लकड़ियों नजर आ रही है। ये दो हैंडल की तरह इस्तेमाल हो रही है। हैंडल के जरिए मशीन के आगे हिस्सा मूव कर रहा है।
यह भी पढ़ें- OMG! फिर प्रेग्नेंट हुई 16 बच्चों की मां, लगातार 14 सालों से है गर्भवती
इस अनोखे वीडियो को ट्विटर अकाउंट इंजीनियरिंग इन्वेंशन्स से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक युवक लकड़ी से बनी जेसीबी मशीन चलाता नजर आ रहा है। इस लड़के के हुनर को देखकर ऑक्सफोर्ड कॉलेज में पढ़ने वाले फेल हो गए। इस ट्विटर से पहले भी कई कमाल के आविष्कार से जुड़े वीडियो पोस्ट किए जाते है।
यह भी पढ़ें- इस गांव में इंसान नहीं कुत्ते हैं करोड़पति, हर साल ऐसे करते हैं करोड़ों की कमाई
इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है। अब इसको 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद कोई भी कमेंट किए बिना नहीं रह पा रहा है। हर कोई इस लड़के की जमकर तारीफ कर रहा है। एक ने कहा कि इस होनहार युवक की शिक्षा को स्पॉन्सर करना चाहिए, एक यह बड़ा इंजीनियर बनेगा।