
नई दिल्ली। उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग (KIm JOng) अक्सर अपने कारनामों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वे फिर से चर्चाओं में हैं। दरअसल किम अपनी बहन के लिए दूल्हा (Groom) ढूंढ़ रहे हैं। उन्होंने लड़के के लिए तमाम शर्ते रखी हैं। उसमें मुख्य शर्त यह है कि लड़के का पहले किसी के साथ अफेयर न रहा हो। वैसे किम ने ऐलान किया है कि वे होने वाले दूल्हे को दहेज में सोने की चमचमाती हुई कार देंगे।
इंटरनेशनल रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति (North Korea President) किम जोंग ने अपनी बहन किम यो जोंग की शादी करने का फैसला लिया है। किम के अनुसार होने वाला दूल्हा उनकी शर्तों पर खरे उतरने चाहिए। इसके तहत लड़के की हाईट 5 फीट 10 इंच से ज्यादा ना हो। साथ ही लड़के का पहले किसी लड़की के साथ कोई प्रेम संबंध भी ना रहा हो। इसके अलावा लड़के का वजन करीब 75 किालेग्राम तक हो और उसके सिक्स पैक ऐब्स हो।
किम जोंग दूल्हे को सोने की कार के साथ एक करोड़ रुपए भी देंगे। किम की बहन के लिए रिश्ता तलाशने में उत्तरी कोरिया के आला अधिकारी भी जुट गए हैं। उनके अनुसार राष्ट्रपति की बहन के लिए दूल्हा भी टक्कर का होना चाहिए। क्योंकि राजनीति की कमान आगे जाकर उसे भी संभालनी पड़ सकती है।