हॉट ऑन वेब

गुंडों की गुंडई से परेशान पिता ने बेटी के लिए मांगी इच्छामृत्यु, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

किशोर ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को इंसाफ दिलाएं या फिर इच्छामृत्यु की अनुमति।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 5:15 PM IST
ranchi
गुंडों की गुंडई से परेशान पिता ने बेटी के लिए मांगी इच्छामृत्यु, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। झारखंड की राजधानी रांची में एक पिता ने हालातों से हारकर अपनी बेटी के लिए इच्छामृत्यु की मांग की है। लेकिन आप एक पिता की इस बेबसी की वजह जानेंगे तो आपकी आंखें नम हो जाएंगी। दरअसल रांची के किशोर कुमार गाबा की बेटी को साल 2011 में कुछ बदमाशों ने बुरी तरह से पीटा था, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इतना ही नहीं वही गुंडे किशोर कुमार की बेटी की शादी में भी अड़ंगा डाल रहे हैं। जिसके बाद गुंडों की गुंडई से परेशान होकर किशोर कुमार गाबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है।

किशोर ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को इंसाफ दिलाएं या फिर इच्छामृत्यु की अनुमति। बेटी के लिए न्याय मांगने के लिए किशोर पीएम मोदी से मिलने के लिए रांची से अपनी साइकिल लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। किशोर 9 जून को उत्तर प्रदेश के भदोही पहुंचे। जहां लोग उनकी परेशानियां सुनकर खुद परेशान हो गए। बदमाशों की गुंडई से परेशान किशोर की बेटी को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है, जिससे गुस्साए किशोर ने कहा कि पीएम मोदी उनकी बेटी को जल्द से जल्द न्याय दिलाएं या फिर बेटी बचाओ का नारा खत्म कर दें।

बता दें कि किशोर बेटी के न्याय के लिए पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। साल 2017 के जनवरी महीने में किशोर, आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में हिस्सा लेने के लिए साइकिल से मुंबई पहुंचे थे। जहां उन्होंने शो के माध्यम से अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की थी, लेकिन अफसोस बेटी को न्याय नहीं मिला। बहरहाल किशोर कुमार अब न्याय की मांग करते-करते थक चुके हैं। इसलिए उन्होंने न्याय न मिलने की स्थिति में बेटी के लिए इच्छामृत्यु चाहते हैं। फिलहाल अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पीएम मोदी किशोर से मुलाकात करेंगे या नहीं।

Published on: