हॉट ऑन वेब

बत्तख जैसी आवाज निकालने वाली बिल्ली का वीडियो वायरल, लोग खूब कर रहे हैं पसंद

बत्तख जैसी आवाज निकालने वाली बिल्ली का वीडियो वायरल ( kitten video viral ) खूब शेयर किया जा रहा है बिल्ली के बच्चे का ये वीडियो 'म्याऊं' की जगह बत्तख की तरह बोलता है यह बिल्ली का बच्चा
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2019, 8:32 PM IST
cat.jpeg

नई दिल्ली। बिल्लियों को आपने 'म्याऊं-म्याऊं' करते सुना होगा। लेकिन इन दिनों बिल्ली के एक प्यारे से बच्चे का वीडियो क्लिप खूब वायरल ( kitten video viral ) हो रहा है, जिसमें वे 'म्याऊं' की अवाज की जगह किसी बत्तख के बोलने जैसी आवाज निकाल रहा है। बात पाम वेली एनिमल सेंटर की है।

एक रिपोर्ट के अनुसार- सारा थॉर्नटन नाम के वॉलंटियर ने इस वीडियो क्लिप को फेसबुक पर शेयर किया, तो यह वायरल हो गया। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- 'मेल्विन को मिलिए, जो हमें पाम वेली एनिमल सेंटर में मिली है और इसकी आवाज सुनिए।'
सारा के अनुसार- जब हम लोग कमरे में घुसे तो हमने बिल्ली की हैरान करने वाली आवाज सुनी। वो बत्तख जैसी आवाज निकाल रही थी। हमने बार-बार उस आवाज को सुना और जानकर हैरान हुए कि ये आवाज बिल्ली का एक छोटा सा बच्चा निकाल रहा था।

बिल्ली के इस बच्चे को इस तरह की आवाज से बेहद फायदा भी हुआ है। इसके कारण इसी सप्ताह उसे किसी ने गोद ले लिया है। बिल्ली के इस बच्चे को संरक्षण देने वाली संस्था ने अपने ट्विटर हेंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें कहा गया है कि इस छोटी मेल्विन ने अपने नए मां-बाप का दिल चुरा लिया है। अब वे उनके साथ रहेगी।

Updated on:
25 Aug 2019, 8:32 PM IST
Published on: