हॉट ऑन वेब

अजब रेलवे स्टेशनों के गजब नाम, सुनकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

भारत में लाखों रेलवे स्टेशन हैं और इनके अलग-अलग नाम हैं। इनमें से भारत के कुछ स्टेशनों के अजीबो-गरीब नाम हैं जिनको पढ़ने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये नाम सुनकर आपके मन में सवाल खड़ा होगा आखिर इनका नाम किसने रखा है।

2 min read
funny name railway stations

भारतीय रेलवे नेटवेर्क दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। भारतीय रेल लोकल्स और दूर—दराज के लोगों के लिए यात्रा का बेहतर साधन है। रेल से लाखों लोग एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पहुंचते हैं। भारत में लाखों रेलवे स्टेशन हैं और इनके अलग-अलग नाम हैं। इनमें से भारत के कुछ स्टेशनों के अजीबो-गरीब नाम हैं जिनको पढ़ने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे ही रेलवे स्टेशनों के बारे में बताएंगे, जिनके नाम सुनते ही आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।

बिल्ली जंक्शन
भारत के एक और फनीऐस्ट स्टेशन का नाम बिल्ली है। ये उत्तर प्रदेश में स्थित है। ये एक छोटा सा इलाका है। यहां ब्रॉडगेज लाइन बिछी हुई है। यहां के स्टेशन का कोड बीएक्सएलएल है।

काला बकरा
काला बकरा स्टेशन जलंधर के एक गांव में पड़ता है। काला बकरा जगह गुरबचन सिंह के लिए बहुत मशहूर है। गुरबचन एक ऐसे भारतीय सैनिक रह चुके हैं, जिन्हें ब्रिटिश जमाने में अंग्रेजी सरकार ने सम्मानित किया था। इसके अलावा काला बकरा जगह लोकप्रिय गायक राज जुझार का भी घर है। ये एक ऐसा गांव है जिसने भारत मां की सेवा के लिए कई वीर सपूत दिए हैं।

लौंडा जंक्शन
इस स्टेशन का नाम भी बहुत रोचक है। ये उत्तरी कर्नाटक में स्थित है। इस स्टेशन का नाम लौंडा है। यहां तीन प्लेटफॉर्म हैं।

बाप स्टेशन
राजस्थान के जोधपुर में स्थित स्टेशन का नाम बाप है। इस स्टेशन में दो एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती हैं। ये उत्तरी—पश्चिमी क्षेत्र में पड़ता है। यहां से सबसे पास शहर सिआना है। जो यहां से करीब 84 किलोमीटर दूर है।

यह भी पढ़े - पाताल लोक! जमीन से 3 हजार फीट नीचे बसे इस गांव में लोग जी रहे हैं ऐसी जिंदगी



बीबीनगर स्टेशन
बीबीनगर स्टेशन भुवानागिरी जिले के बीबीनगर में स्थित है। इस स्टेशन से मेमो लोकल ट्रेन चलती है। जो कि फलकनुमा रेलवे स्टेशन तक जाती है।

ओढनिया चाचा स्टेशन
इंडिया के मजेदार रेलवे स्टेशनों में से एक नाम ओढनिया चाचा स्टेशन का भी है। ये राजस्थान में बना हुआ है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 224 मीटर है।

यह भी पढ़े - तैरती समय लड़की के कान में घुसा जिंदा केकड़ा, कमजोर दिलवाले ना देखें वीडियो



नाना स्टेशन
नाना स्टेशन राजस्थान के सिरोही पिंडवारा में स्थित है। यहां दो एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती हैं। यहां से सबसे पास बडा रेलवे स्टेशन उदयपुर है।

साली स्टेशन
साली स्टेशन राजस्थान के जयपुर जिले में बना हुआ है। ये उत्तरी—पश्चिमी रेलवे से जुड़ा हुआ है। ये स्टेशन अजमेर से करीब 60 किलोमीटर दूर है।


दीवाना स्टेशन
यह रेलवे स्टेशन हरियाणा के पानीपत में स्थित है। इस स्टेशन के नाम को पढ़कर लोगों की हंसी जरूर छूट जाती होगी।

Published on:
05 Apr 2022 06:16 pm
Also Read
View All