हॉट ऑन वेब

जानें 22 नवम्बर का इतिहास: आज ही के दिन घटी थी ये बड़ी घटनाएं

1963: डलास में अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या 1997: भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी 1990: ब्रिटिश पीएम मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा

less than 1 minute read
History of 22 November

नई दिल्ली: इतिहास अपने आप में ढ़ेरों किस्से कहानियां समेटे हुए हैं। इसलिए कहीं विद्वान मानते है कि अगर आपको ज्ञानी आदमी बनना है तो सबसे जरूरी है इतिहास की जानकारी रखना। इसलिए कहीं लोग कहते भी है कि इतिहास से बेहतर कोई दूसरा शिक्षक नहीं सकता।

इतिहास में दर्ज घटनाओं के बलबूते ही हम बहुत सी चीजों से सीख लेते है। इसी कड़ी में जानेंगे आज 22 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था। आखिर कौन सी ऐसी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव हमेशा के लिए छोड़ा।

इतिहास में दर्ज 22 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं

1963: डलास में अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या।

1808: मशहूर ट्रेवल कंपनी थॉमस कुक एंड संस के संस्‍थापक थॉमस कुक का जन्‍म हुआ था।

1830: रानी लक्ष्‍मीबाई की सेना की मुख्‍य सदस्‍य झलकारी बाई का जन्‍म हुआ था।

1864: भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का जन्‍म भी आज ही के दिन हुआ था।

1986: ब्‍लेड रनर ऑस्‍कर पिस्‍टोरियस का जन्‍म आज ही के दिन हुआ था।

1971: भारत और पाक के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।

1975: इसी दिन जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।

1989: आज ही के दिन मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आए।

1990: ब्रिटिश पीएम मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।

1997: भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।

1998: बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।

Published on:
22 Nov 2019 02:48 pm
Also Read
View All