हॉट ऑन वेब

बुराड़ी कांड: 11 लोगों की मौत का मास्टरमाइंड ललित हर महीने कर रहा था ये कांड, ऐसे हुआ खुलासा

नए एंगल को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि ललित हर महीने किसी ऐसे शख्स को पैसा भेजता होगा, जिससे उसे तंत्र विद्या सीखने को मिल रही थी।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 1:31 PM IST
burari
बुराड़ी कांड: 11 लोगों की मौत का मास्टरमाइंड ललित हर महीने कर रहा था ये कांड, ऐसे हुआ खुलासा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का बुराड़ी कांड अब वैश्विक मुद्दा बनता जा रहा है। रोज़ाना हो रहे नए-नए खुलासों ने इस पूरे मामले को एक थ्रिलिंग फिल्म के रूप में बदल दिया है। 11 लोगों की मौत का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि परिवार का छोटा बेटा था, जिसके चक्कर में आकर घर के 10 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। ललित के साथ 10 साल पहले हुए एक चमत्कारी वाक्ये ने जहां एक ओर पूरे परिवार को आस्था में डुबो कर रख दिया था। जिसका ललित ने गलत फायदा उठाकर अपने साथ-साथ पूरे परिवार की जीवन लीला समाप्त करा दी।

अब इस बुराड़ी मामले में एक नई बात सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक ललित किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए हर महीने किसी शख्स को पैसे भेजता था। इस नए एंगल के आते ही पुलिस का सिरदर्द एक बार फिर से बढ़ गया है। इस नए एंगल को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि ललित हर महीने किसी ऐसे शख्स को पैसा भेजता होगा, जिससे उसे तंत्र विद्या सीखने को मिल रही थी। यदि ऐसा एंगल अपने मायनों में ठीक निकलता है तो 11 लोगों की मौत का ज़िम्मेदार उसी शख्स को माना जाएगा, जिसने ललित को ये सब करने का पाठ पढ़ाया।

ललित हर महीने जिस शख्स को पैसे भेजता था, अब पुलिस उसकी लताश में जुट गई है। जांच में पता चला कि ललित हर महीने मनी ट्रांसफर वाली दुकान से करीब 50 हज़ार रुपये भेजता था। हालांकि पुलिस इस बात को लेकर परेशान दिख रही है कि आखिर ललित हर महीने किसे इतने सारे पैसे क्यों भेज रहा था। जब तक इस नए खुलासे को लेकर जांच पूरी नहीं हो जाती, इस विषय पर कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी। गौरतलब है कि बुराड़ी के संत नगर इलाके में एक ही घर से 10 लाशें फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थीं, जबकि एक लाश फर्श पर पड़ी मिली थी।

Published on: