हॉट ऑन वेब

तेंदुए ने एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर लगाई कमाल की छलांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो ( Video ) को मरमेड ( Mermaid ) नाम की एक महिला ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसके बाद से यह वीडियो सुर्खियों में आ गया।

less than 1 minute read
May 18, 2020
Viral Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर आए दिन जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते है। इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में एक तेंदुए ( Leopard ) का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। इस वीडियो में तेंदुए को एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि पहले तो तेंदुआ बड़ी सावधानी से पेड़ ( Tree ) पर चढ़ता है और फिर ऊपर चढ़ कर दूसरे पेड़ पर छलांग लगा देता है। इस वीडियो को मरमेड नाम की एक महिला ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसके बाद यह वीडियो चर्चा में आ गया।

इस वीडियो को मरमेड ने ''wow'' कैप्शन के साथ शेयर किया है. साथ ही उन्होंने लिखा, ''तेंदुआ एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर आराम से छलांग लगा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''शानदार छलांग है'' वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया बेहद खूबसूरत वीडियो है।

कुछ लोगों ने लिखा कि वीडियो में तेंदुए की फुर्ती और चपलता को देखा जा सकता है। ये वाकई कमाल की छलागं है। आपको बता दें कि इस वीडियो को 16 घंटे पहले ट्विटर ( Twitter ) पर शेयर किया था। वायरल वीडियो ( Viral Video ) पर लोगों ने कई मजेदार कमेंट किये हैं।

Published on:
18 May 2020 09:33 am
Also Read
View All