हॉट ऑन वेब

नहीं जानता था दूल्हा कि शादी के पहले ही हो जाएगी उसकी मौत! होने वाली दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम…

दो प्रेमी 13 साल से एक-दूसरे को प्यार करते थे लेकिन जब शादी का समय आया उसके पहले ही युवक को दुनिया छोड़कर हमेशा के लिए जाना पड़ा। युवक का नाम रियो नंदा प्रातमा है और उसकी मौत एयर क्रेश में हुई।

2 min read
Nov 15, 2018
नहीं जानता था दूल्हा कि शादी के पहले ही हो जाएगी उसकी मौत! तभी दुल्हन से कही ये बातें...

नई दिल्ली। लोग कहते हैं कि शादी के लिए जोड़ियां भगवान ऊपर से बना कर भेजता है और अगर उसे कोई जोड़ी पसंद नहीं तो उसे तोड़ भी देता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला इंडोनेशिया में जहां दो प्रेमी 13 साल से एक-दूसरे को प्यार करते थे लेकिन जब शादी का समय आया उसके पहले ही युवक को दुनिया छोड़कर हमेशा के लिए जाना पड़ा। युवक का नाम रियो नंदा प्रातमा है और उसकी मौत एयर क्रेश में हुई।

इंडोनेशियन महिला इनटान श्यारी अपनी शादी की तैयारियों में लगी थी कि उसे 29 अक्टूबर 2018 को जानकारी मिली कि उसका होने वाली पति एक प्लेन क्रेश में मारा गया है। जिस लायन एयर फ्लाइट में रियो नंदा प्रातमा सवार था वह प्लेन ने जकारता से कुछ मिनट पहले ही टेक ऑफ किया था और फिर प्लेन क्रेश हो गया। इनटान श्यारी और रियो नंदा प्रातमा की शादी 11 नवंबर को होने जा रही थी, लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था।

खास बात यह है जब खुशियों के दिन गम में तब्दील हो गए तब भी दुल्हन मुस्कुराती रही और अपने होने वाले पति की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करने में लग गई। दरअसल, अपनी मौत के कुछ समय पहले ही रियो ने इनटान से कहा था कि अगर वह शादी के दिन किसी वजह से न आ पाए तो भी वह पूरी तरह से तैयार होके मेहमानों का स्वागत करे और दुल्हन की तरह तैयार होकर तस्वीरें क्लिक कराए। जब रियो ने यह सब बातें कहीं थी तो उसने सपने में भी नहीं सोचा रहा होगा कि सच में वो अपनी शादी तक जीवित नहीं रहेगा।

ऐसे में अपने होने वाले पति की ख्वाहिश पूरी करने के लिए दुल्हन की तरह तैयार हुई और तस्वीरें क्लिक कराईं। रियो ने कहा था- अगर मैं 11 नवंबर को न आ सकूं तो वेडिंग ड्रेस पहनना, जो मैंने तुम्हारे के लिए पसंद की है। मेकअप करना, सफेद गुलाब के साथ अपनी अच्छी तस्वीरें क्लिक करना और मुझे भेजना। इसके बाद श्यारी ने रियो की आखिरी ख्वाहिश को पूरी करने के लिए दुल्हन की तरह तैयार हुईं और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की। श्यारी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'मैं कितना दुखी हूं बयां नहीं कर सकती। लेकिन मुझे हंसते रहना हैं, क्योंकि तुमने कहा था मुझे उदास नहीं रहना है, मुझे स्ट्रॉन्ग बनना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

बीच सड़क पर भिड़ी दो लड़कियां, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ये वीडियो!
Published on:
15 Nov 2018 03:56 pm
Also Read
View All