हॉट ऑन वेब

हफ्ते भर के भीतर लायन एयरलाइंस के साथ दूसरा हादसा, खंभे से टकराया विमान..कोई हताहत नहीं

189 लोगों के बाद हुए इस हादसे से लोगों के दिमाग में लायन को लेकर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

2 min read
हफ्ते भर के भीतर लायन एयरलाइंस के साथ दूसरा हादसा, खंभे से टकराया विमान..कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में बीते सप्ताह हुए भयानक लायन हवाई हादसे को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि आज एक और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई। अंग्रेज़ी समाचार वेबसाइट डेली मेल के मुताबिक, बुधवार को इंडोनेशिया के Bengkulu-Fatmawati Soekarno एयरपोर्ट से उड़ान भरने के दौरान लायन का विमान JT633 एक खंभे से टकरा गया। इस हादसे में विमान का बायां विंग क्षतिग्रस्त हो गया। खंभे से टकराने के बाद JT633 के साथ-साथ अन्य विमानों ने भी देरी से उड़ान भरी।

विमान में सवार थे 143 यात्री
खंभे से टकराए लायन के विमान JT633 में कुल 143 यात्री सवार थे, जो बेंकुलू से राजधानी जकार्ता जा रहे थे। JT633 में बैठे सभी यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया। खंभे से टकराने के बाद विमान में बैठे यात्रियों को जब झटका महसूस हुआ तो वे सहम गए। झटके से यात्री इतना डर गए कि उन्हें अपनी जान पर खतरा मंडराता दिखने लगा। हालांकि उनका ये डर ज़्यादा देर तक नहीं रहा, सभी यात्रियों को सूचना दे दी गई कि वह एक मामूली टक्कर थी। खंभे से टक्कर के बाद विमान में यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को पिछले हफ्ते का हादसा सता रहा था।

कंपनी को लग सकता है तगड़ा झटका
इंडोनेशिया की सबसे प्रमुख हवाई सेवा प्रदाता कंपनी लायन की प्रतिष्ठा पर अब काफी संकट मंडराता दिख रहा है। पिछले हफ्ते मारे गए 189 लोगों के बाद हुए इस हादसे से लोगों के दिमाग में लायन को लेकर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। निश्चित तौर पर इससे कंपनी को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का ब्लैक बॉक्स खोज लिया गया है। यह ब्लैक बॉक्स समुद्र में मिला है। जांचकर्ताओं को उम्मीद है कि इस ब्लैक बॉक्स से दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान से जुड़ी काफी अहम जानकारियां मिलेंगी।

Published on:
08 Nov 2018 09:55 am
Also Read
View All