हॉट ऑन वेब

14वीं सदी के इतिहास से जुड़ा है भारत में 40 दिन का ‘लॉकडाउन’, जानिए रोचक जानकारी

-Coronavirus in India : भारत में 40 दिन के लॉकडाडन ( COVID-19 Lockdown ) का इतिहास 14वीं सदी ( 14th Century ) से जुड़ा हुआ है।-21 दिन के लॉकडाउन के दौरान देश में कोरोना ( COVID-19 Updates ) के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ। इस कारण लॉकडाउन को 3 मई तक आगे बढ़ाया गया है।-क्वारंटाइन शब्द का इतिहास भी बड़ा रोचक है। भले ही इस शब्द को पहले कभी सुना ना हो, लेकिन कोरोना महामारी ( Coronavirus Epidemic ) के दौरान क्वारंटाइन शब्द एक दिन में 100 बार से ज्यादा सुनाई देता है।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2020, 10:48 AM IST
Lockdown of 40 days in India tells 14th century History Know the Facts

नई दिल्ली।
कोरोना वायरस ( coronavirus ) के संकट को रोकने के लिए देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन ( lockdown 2.0 ) और बढ़ा गया है। 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( pm modi ) ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन का ऐलान किया था। अब इसे 19 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया। भारत में अब पूरे 40 दिनों के लिए लॉकडाउन ( Lockdown in India ) होगा। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि 40 दिन के लॉकडाडन ( COVID-19 Lockdown ) का इतिहास 14वीं सदी ( 14th Century ) से जुड़ा हुआ है। बता दें कि 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान देश में कोरोना ( COVID-19 Updates ) के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ। इस कारण लॉकडाउन को 3 मई तक आगे बढ़ाया गया है।

उस दौर में 40 दिनों का क्वारंटाइन
क्वारंटाइन शब्द का इतिहास भी बड़ा रोचक है। भले ही इस शब्द को पहले कभी सुना ना हो, लेकिन कोरोना महामारी ( Coronavirus Epidemic ) के दौरान क्वारंटाइन शब्द एक दिन में 100 बार से ज्यादा सुनाई देता है। इटैलियन शब्द क्वारंटाइन का मतलब होता है आइसोलेशन का 40 दिनों का समय। एक दौर था जब देश की अर्थव्यवस्था जहाजों पर निर्भर हुआ करती थी। समुद्र मार्गों से जहाजों के जरिए व्यापार हुआ करता था। इस दौरान जहाजों पर तैनात रहने वाले लोग कई प्रकार के संक्रमण का शिकार बन जाते थे। इसलिए उन्हें अक्सर 40 दिनों तक क्वारंटाइन करके रखा जाता था।

14वीं सदी से शुरू हुआ क्वरंटाइन दौर
बता दें कि कोरोना महामारी से दुनिया में लाखों लोगों की जान जा चुकी हैं। भारत में लॉकडाउन को नाजुक समय में घोषित किया गया। अमेरिकी संगठन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की तरफ से कहा गया कि 14वी सदी में समुद्र के किनारे बसे शहरों को महामारियों से बचाने के लिए क्‍वारंटाइन काफी बड़ा हथियार होता था।

संक्रमण का रहता था खतरा
सीडीसी ने एक रिपोर्ट में बताया, वेनिस से आने वाले जहाज ऐसे बंदरगाहों से गुजर कर लौटते थे जहां संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा रहता था। जिस कारण उन्हें 40 दिनों के लिए एक स्थान पर रोक दिया जाता था। उस समय के बाद से क्वारंटाइन का प्रयोग हैजा, येलो फीवर और ऐसी तमाम महामारियों से लड़ने में किया जा रहा है। अब देश में 3 मई को लॉकडाउन की अवधि खत्म होगी तो वह आइसोलेशन का 40वां दिन होगा।

Updated on:
15 Apr 2020, 10:48 AM IST
Published on: