हॉट ऑन वेब

शाहरुख खान के साथ शुरु किया था करियर, आज पैसे कमाने के लिए करती हैं ऐसे काम

समय ने उनके साथ ऐसा खेल खेला कि उनका पूरा करियर ही चौपट हो गया।

2 min read
Jun 14, 2018
शाहरुख खान के साथ शुरु किया था करियर, आज पैसे कमाने के लिए करती हैं ऐसे काम

नई दिल्ली। सोचिए अगर किसी अभिनेत्री के फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के साथ हो तो उसका करियर कहां तक जाएगा। इस बात को समझने के लिए सबसे बड़ा उदाहरण खुद दीपिका पादुकोण ही हैं, जिन्होंने शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दीपिका ने बॉलीवुड में अपना सफर फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान के साथ शुरु किया था। एक आज का समय है कि दीपिका को बॉलीवुड के टॉपेस्ट एक्ट्रेसेस में गिना जाता है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपना करियर भी शाहरुख के साथ ही शुरु किया था। लेकिन समय ने उनके साथ ऐसा खेल खेला कि उनका पूरा करियर ही चौपट हो गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री महिमा चौधरी की। महिमा ने शाहरुख के साथ फिल्म परदेस से अपना करियर शुरु किया था। जिसके बाद महिमा चौधरी को बॉलीवुड की एक से एक बड़ी फिल्में मिलीं। लेकिन समय के साथ-साथ उनका करियर काफी तेज़ी से खत्म हो गया।

महिमा चौधरी अब अपना घर चलाने के लिए टीवी रियलिटी शो में जज के तौर पर काम करती हैं। इसके अलावा वे किसी किसी इनॉगरेशन प्रोग्राम में गेस्ट के तौर पर जाती हैं, जिससे उनका घर चल रहा है। महिमा ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी उम्र अब करीब 8 साल है। लेकिन महिमा शादी के कुछ टाइम बाद ही पति से अलग हो गईं, लेकिन उन्होंने बॉबी को तलाक नहीं दिया।

महिमा ने बताया कि सिंगल मदर होने की वजह से एक औरत पर काफी ज़िम्मेदारियां होती हैं। जिसकी वजह से उन्हें फिल्मों में काम करना कम कर दिया था, जो धीरे-धीरे बिल्कुल ही खत्म हो गया। जिसके बाद महिमा अब ऐसे ही छोटे-मोटे काम करके पैसा कमा रही हैं, और अपना घर चला रही हैं।

Published on:
14 Jun 2018 10:45 am
Also Read
View All