हॉट ऑन वेब

फेक अलर्ट: इंसानियत की मिसाल बनी ये फोटो, लेकिन झूठ बताकर किया जा रहा है वायरल

पहले भी वायरल हो चुकी है ये फोटो वायरल पोस्ट में केरल की बताई जा रही है फोटो
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2019, 12:24 PM IST
kerala flood

नई दिल्ली: भारत के कई राज्य इस वक्त बाढ़ ( flood ) की बुरी स्थिति से गुजर रहे हैं। ऐसे में भारतीय सेना के जवान लोगों की मदद कर रहे हैं। वो इस वक्त किसी यमदूत से कम नहीं हैं। इन्हीं सबके बीच इन दिनों सोशल मीडिया ( social media ) पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है। साथ ही इस फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये फोटो केरल की है, तो चलिए आपको इस फोटो की हकीकत बताते हैं।

क्या है मामला

दरअसल, ट्विटर ( Twitter ) पर एक यूजर @manoj_naandi ने एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा '2019 की केरल बाढ़ ( Kerala flood ) से जुड़ी ये तस्वीर मैं याद रखना चाहता हूं। ये तस्वीर इस बात का प्रतीक है कि हम सब एक-दूसरे से जुड़े हैं और करुणा-सहानुभूति की भीतरी भावना हम सबको खोजनी चाहिए और इसे व्यवहार में लाना चाहिए।' इसके बाद क्या था ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल ( viral ) होने लगी। हर कोई इसको शेयर करने लगा। इस ट्वीट को अब तक 6 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कई यूजर्स इस फोटो को बिहार का तो कई असम का बता रहे हैं।

सच्चाई जान लीजिए

ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है, लेकिन आपको इस तस्वीर का सच बता दें कि ये फोटो भारत की नहीं है। दरअसल, जब हमने इस तस्वीर की पड़ताल की तो हमारे सामने इस फोटो से जुड़ा सच आया। एक साइट के मुताबिक ये फोटो कुरीग्रमा में चिलमरी उपजिला के रजरविता इलाके की है। इसके बाद जब हमने और रिसर्च की तो पता चला की जिस तस्वीर को केरल की बताकर वायरल किया जा रहा है वो हकीकत में बांग्लादेश की है।

Updated on:
13 Aug 2019, 12:24 PM IST
Published on: