हॉट ऑन वेब

कमरे में देवर के साथ इस स्थिति में थी भाभी, आॅफिस से अचानक आ गया पति आैर फिर…

बिहार के बक्सर में एक शख्स ने तब खौफनाक कदम उठा लिया जब उसने अपनी पत्नी को भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

2 min read
Aug 23, 2018
कमरे में देवर के साथ इस स्थिति में थी भाभी, आॅफिस से अचानक आ गया पति आैर फिर...

नई दिल्ली: बिहार के बक्सर में एक शख्स ने तब खौफनाक कदम उठा लिया जब उसने अपनी पत्नी को भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया और चाकू लेकर पत्नी फिर भाई का हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगा ली। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचा, जहां तीनों का इलाज चल रहा है। डाॅक्टरों का कहना है कि फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है।

भाई को पत्नी के साथ देखकर आग बबूला हुआ पति

ये भी पढ़ें

दो माह से सऊदी अरब के अस्पताल में इसलिए पड़ा है झुंझुनूं के इस श्रमिक का शव

मामला राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव का है। पड़ोसियों की मानें तो त्रिलोकी राम बुधवार की दोपहर अपनी पत्नी और भाई को घर के एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। दोनों को इस स्थिति में देखते ही वह आग बबूला हो गया। वह खुद पर काबू नहीं रख पाया आैर गुस्से में तुरंत वह किचन की तरफ गया। इसके बाद चाकू लेकर आया आैर तुरंत पत्नी और भाई के गले को चाकू से काट दिया और फिर खुद घर के एक कमरे में फांसी लगा ली।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसी

त्रिलोकी के घर से अचानक चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने त्रिलोकी की पत्नी और उसके भाई को घर के फर्श पर लहूलुहान स्थिति में गिरा पाया। जबकि, त्रिलोकी घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था, क्योंकि इससे पहले कभी एेसी बात सुनने को नहीं मिली थी।

पड़ोसियों की वजह से बची जान

पड़ोसियों ने त्रिलोकी को फांसी के फंदे से उतारकर उसके भाई आैर पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। यहां तीनों का इलाज चल रहा है। डाॅक्टरों की मानें तो तीनों की हालत सामान्य है। जानकारी मिलते ही एसपी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

आधी रात में अचानक महिला के शरीर से लिपट गया ‘वो’, आने लगी अजीबोगरीब आवाजें आैर फिर…
Published on:
23 Aug 2018 01:00 pm
Also Read
View All