हॉट ऑन वेब

मायके गई पत्नी को मनाने पहुंचा था पति, सुबह कमरे का नजारा देख उड़ गए पिता के होश

पानीपत के अधमी गांव में एक युवक ने पत्नी उसकी बहन व साढू की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

2 min read
Aug 12, 2018
मायके गई पत्नी को मनाने पहुंचा था पति, सुबह कमरे का नजारा देख उड़ गए पिता के होश

नई दिल्ली: तीन साल पहले साल 2015 में एक शख्स ने बड़े अरमानों के साथ एक लड़की से शादी की थी। हंसी—खुशी परिवार चल रहा था। दोनों के एक बेटा भी हुआ। अचानक दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। छोटी-छोटी बातों पर बहस होने लगी। पत्नी मायके चली गई और यहां उसे उसकी बहन और अन्य घरवालों ने समझाने के बजाए गाड़ी और पैसों की डिमांड करने के लिए कह दिया। पत्नी भी अपने मायके वालों की बातों में आ गई और उसने पति को परेशान करने के लिए ये डिमांड रख दी। इसके बाद जो हुआ वो किसी खौफनाक घटना से कम नहीं।

पत्नी आैर उसकी बहन की प्रताड़ना से परेशान होकर की आत्महत्या

ये भी पढ़ें

इस खास काम के लिए छह ‘कौवों’ को दी गई खास ट्रेनिंग, काम एेसा कि चौंक जाएंगे आप


मामला पानीपत के अधमी गांव का है। यहां एक युवक ने पत्नी, उसकी बहन व साढू की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

तीन साल पहले हुइर् थी शादी, दो साल का है बेटा


पिता ने बताया कि उसके बेटे रोहित की शादी तीन साल पहले पिंकी से हुई थी। दोनों के एक दो साल का बेटा था। दो महीने पहले पिंकी रोहित के साथ झगड़ा कर मायके चली गई थी। वहां पिंकी ने अपनी बहन और जीजा के साथ मिलकर रोहित से 50 हजार रुपए और स्कूटी की मांग की। पिंकी ने कहा कि अगर पैसे व एक्टिवा नहीं दी तो बेटे को नहीं देंगे।

सुबह पंखे से लटकता मिला शव


पिता ने बताया कि दो दिन पहले रोहित पिंकी को लेने मायके गया था, जहां से उसकी बेइज्जती की गई। वह बहुत परेशान था और रात में बिना खाना खाए अपने कमरे में चला गया था। सुबह जब हम उसके कमरे में गए तो देखा कि उसका शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका था।

ये भी पढ़ें

बेटे के घर आते ही खुशियों से झूम उठा पूरा परिवार, फिर हुआ कुछ ऐसा की पिता की हो गई मौत
Published on:
12 Aug 2018 04:15 pm
Also Read
View All