महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ऐसा वाक्या सामने आया है जहां मजाक-मजाक में एक मजदूर की जान चली गई।
नई दिल्ली: कभी—कभी छोटा सा मजाक भारी पड़ जाता है। एक गलती की वजह से इंसान की जान पर बन आती है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ ऐसा ही वाक्या सामने आया है। यहां मजाक-मजाक में एक मजदूर की जान चली गई।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, घटना 3 सितंबर की है। कोल्हापुर के हातकणंगले तालुका में स्थित अतिग्रह फैक्ट्री में काम करने वाले आदित्य नाम एक की अस्पताल में इलाज के दौरान बीते दिनों में मौत हो गई। मौत के बाद फैक्ट्री का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक मजाक ने आदित्य की जान ले ली।
प्राइवेट पार्ट में कम्प्रेशर के जरिए भरी हवा
वीडियो में दिख रहा है कि फैक्ट्री में आदित्य के उसका साथी भी मौजूद है। मजाक—मजाक में साथी सुपरवाइज कम्प्रेशर के जरिए आदित्य के प्राइवेट पार्ट में हवा भरता है। पेट में हवा जाते ही अचानक आदित्य जमीन पर गिर पड़ता है और बेहोश हो जाता है।
16 दिन तक इलाज के बाद तोड़ा दम
सुपरवाइजर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाता है जहां डॉक्टर 16 दिन तक उसको बचाने की जद्दोजहद करते हैं, लेकिन उसे बचा नहीं पाते। बीते बुधवार को आदित्य ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टर्स के मुताबिक, प्रेशर पम्प की हवा से आदित्य की आंतों में गंभीर चोट आई थी, उसके अंदरूनी हिस्से फट गए थे। इस वजह से उसे बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद से आरोपी फरार
पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सुपरवाइज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बता दें, एेसा ही एक मामला जापान में सामने आया था जहां एक शख्स ने अपनी साथी के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम से हवा भर दी थी। इसके बाद उसकी मौत हो गइर् थी।