हॉट ऑन वेब

नींद में थी पत्नी आैर पति करता रहा ये ‘गंदा’ काम, तबाह हो गई जिंदगी

यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के फुजैराह में एक शख्स अपनी पत्नी के मोबाइल से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2018, 4:00 PM IST
omg
नींद में थी पत्नी आैर पति करता रहा ये 'गंदा' काम, तबाह हो गई जिंदगी

नई दिल्ली: यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के फुजैराह में एक शख्स अपनी पत्नी के मोबाइल से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। शख्स को एक महीने की जेल की सजा के साथ एक हजार दिरहम का जुर्माना लगाया गया है। यही नहीं अब उसकी पत्नी से भी उससे अलग होने का फैसला ले लिया है आैर तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है।

पत्नी के मोबाइल से चुराए उसकी सहेली के निजी फोटोज


मामला यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के फुजैराह शहर का है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन से उस वक्त उसकी दोस्त की फोटोज चुरा लीं, जब वह सो रही थी। जब इस बात की जानकारी पत्नी की सहेली को हुई तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

मोबाइल देखकर पुलिस भी हैरान

पुलिस ने शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सब सच कबूल कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि जब उसकी पत्नी रात में सो रही थी तब उसने फोन से पत्नी की सहेली फोटोज अपने फोन में ट्रांसफर कर ली। जब पुलिस ने उसका मोबाइल चेक किया तो वह भी हैरान रह गए, क्योंकि फोन में एक—दो नहीं, बल्कि कई निजी फोटोज मौजूद थीं।

जुर्माने के साथ एक महीने की जेल

इस मामले में शख्स को एक महीने जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही एक हजार दिरहम का जुर्माना लगाया है। वहीं, पत्नी ने भी कोर्ट में पति को तलाक देने की मांग की है। हालांकि, महिला के परिवारवालों ने उसे तलाक देने के फैसले को बदलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। बता दें, कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो विश्वास की टिके होते हैं, लेकिन अगर यही विश्वास टूट जाए तो लोगों पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है। वहीं, पति—पत्नी के रिश्ते में अगर ऐसी हरकतें हों तो रिश्तों में ऐसी दरार पड़ती है, जो भरना मुश्किल हो जाती है।

Updated on:
19 Sep 2018, 4:00 PM IST
Published on: