हॉट ऑन वेब

काम करते हुए शख्स को आई नींद और फिर हुआ जो सोचा भी नहीं था, देखें वायरल वीडियो

Falling Asleep At Work Causes Damage: काम के दौरान सोना काफी भारी पड़ सकता है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 1:30 PM IST
man_falls_asleep_at_work.jpg
Man falls asleep at work

सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही हमें कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। ये वीडियो अलग-अलग तरह के होते हैं और कई वीडियो तो ऐसे भी होते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। वायरल वीडियो यानी कि ऐसे वीडियो जिन्हें बड़ी तादाद में लोग देखते हैं और पसंद करते हैं। ज़्यादातर वीडियो सामान्य लोगों से जुड़े होते हैं। इसी तरह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स को काम पर ही नींद आ जाती है।


काम करते समय आई नींद

सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एक वीडियो फिर से शेयर किया गया है। यह वीडियो नया नहीं है, पर फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को दिखाया गया है, जो एक फैक्ट्री में काम करता है। शख्स अपनी नौकरी के दौरान एक कार्ट पर सवार होता है और इस दौरान उसे नींद आ जाती है।

हुआ नुकसान

काम के दौरान शख्स को नींद आना काफी भारी पड़ता है। जिस कार्ट पर शख्स सवार होता है, वो फैक्ट्री में रखे सामान से टकरा जाती है। इससे काफी सारा सामान गिर जाता है।

इस वायरल वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

Updated on:
29 Oct 2024, 1:30 PM IST
Published on: