सोशल मीडिया पर दो भाइयों की 20 साल बाद हुई मुलाकात का एक वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही हमें कई वीडियो देखने को मिलते हैं। ये वीडियो अलग-अलग तरह के होते हैं। इनमें से कई वीडियो तो वायरल भी हो जाते हैं। गलत वजह से वायरल होने वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर पाए जाते हैं, तो कई वीडियो लोगों के दिल को छू जाते हैं और इस वजह से वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है जिसमें दो भाइयों की मुलाकात दिखाई गई है जो आपके दिल को छू लेगी।
20 साल बाद मिले दो भाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो फिर से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स दिखाया गया है जो एयरपोर्ट पर दूसरे शख्स के पीछे खड़ा होता है। दोनों शख्स एक-दूसरे के भाई हैं जो 20 साल से एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। पीछे खड़ा शख्स जल्दी की फ्लाइट लेकर अपने भाई को एयरपोर्ट पर सरप्राइज़ करने आ जाता है और उसके पीछे खड़ा हो जाता है। अचानक से आगे खड़ा शख्स पीछे मुड़ता है और अपने भाई को देखकर मुस्कुरा देता है और पीछे खड़े अपने भाई के कंधे पर थपकी देता है। इसके बाद दोनों हँसते हुए और ख़ुशी से एक-दूसरे से गले मिलते हैं।
इस वायरल वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।
कहाँ हुई थी यह मुलाकात?
यह वीडियो 5 साल पुराना है। जुलाई 2019 में अमेरिका (United States Of America) के अलास्का (Alaska) राज्य के एंकोरेज (Anchorage) शहर की रहने वाली इसाबेल गोडॉय (Isabel Godoy) ने यह वीडियो शेयर किया था और वीडियो वायरल हो गया था और उसे ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। पीछे खड़ा शख्स इसाबेल का पिता है जो एंकोरेज के एयरपोर्ट पर ही अपने भाई से 20 साल बाद मिला।
यह भी पढ़ें- Optical Illusion: अगर 4 सेकंड में तस्वीर में छिपे पांडा को ढूंढ लिया तो आपको मान लेंगे जीनियस