हॉट ऑन वेब

शेर को परेशान करना शख्स को पड़ा भारी, देखें वायरल वीडियो

Taunting Lion Goes Wrong: जानवरों से छेड़छाड़ करना या उन्हें परेशान करना अक्सर ही भारी पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हुए एक शख्स के साथ जो शेर को परेशान करता है।

less than 1 minute read
man_taunts_lion_and_learns_his_lesson.jpg
Man taunts Lion and learns his lesson

दुनियाभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिन्हें जानवरों के साथ छेड़छाड़ करना और उन्हें परेशान बहुत ही पसंद होता है। ऐसे लोगों को जानवरों को सताना बहुत ही अच्छा लगता है। पर ऐसा करना कई बार उन्हें भारी भी पड़ जाता है क्योंकि जानवरों के मिज़ाज का कोई भरोसा नहीं होता और पता नहीं कब जानवर पलटकर हमला कर दें। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो शेर को परेशान करते हुए उसके पिंजरे में हाथ डाल देता है।


शेर को किया परेशान

सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं जिनमें लोग जानवरों से छेड़छाड़ करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। इसी तरह का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स चिड़ियाघर में एक पिंजरे में बंद शेर को परेशान करता हुआ दिखाई दे रहा है।

पिंजरे में डाला हाथ तो शेर ने दबोचा

कुछ देर शेर को परेशान करने के बाद शख्स उसके पिंजरे में हाथ डाल देता है। मौका मिलते ही शेर उसका हाथ अपने मुंह में दबोच लेता है। इससे शख्स को काफी दर्द होता है और वह पूरी ताकत से अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश करता है। कुछ देर कोशिश करने के बाद शख्स अपना हाथ शेर के चंगुल से छुड़ा लेता है पर इस दौरान उसे काफी चोट लग जाती है और खून भी बहता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

Published on:
05 Dec 2023 04:32 pm