हॉट ऑन वेब

Dubai में Lamborghini से डिलीवर हो रहे हैं आम, हर आर्डर पर मिलती हैं फ्री राइड

दुबई के पाकिस्तान सुपरमार्केट (pakistan supermarket in dubai) के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद जेहानज़ेब (Jhanzeb Yaseen)) अपनी लेम्बॉर्गिनी (Lamborghini car) में आम को ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं। उनका मानना है कि 'राजा को राजा की तरह यात्रा करनी चाहिए  
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2020, 8:45 PM IST
Mangoes At Your Doorstep, Lamborghini Joyride: Dubai Supermarket
Mangoes At Your Doorstep, Lamborghini Joyride: Dubai Supermarket

नई दिल्ली। कोरोना संकट (Coronavirus) के इस दौर में लोगों को कारोबार करने में काफ़ी मुश्किल वक्त का सामना करना पड़ रहा ह।कई देशों लॉकडाउन की वजह से यातायात बंद हैं, बाज़ार भी बंद हैं और इस वजह से ये लोगों तक सामान नहीं पहुंच पा रहा हैं। वहीं दुबई में लग्जरी स्पोर्ट्स कार लैंबोर्गिनी से लोगों के घर-घर आम की डिलीवरी की जा रही है।

दरअसल दुबई में पाकिस्तान सुपर मार्केट लोगों को लैंबोर्गिनी कार (dubai man delivers mangoes in his lamborghini )से आम की डिलीवरी करवा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘पाकिस्तानी सुपर मार्केट के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद जेहानज़ेब (Jhanzeb Yaseen) खुद अपनी लग्जरी कार से ग्राहकों तक आम पहुंचा रहे हैं।

Jhanzeb Yaseen का कहना है कि, ‘किंग को एक किंग की तरह सफर करना चाहिए।’ इतना ही नहीं Jhanzeb आम पहुंचाने के साथ साथ ग्राहक को लैंबोर्गिनी में एक छोटी सी राइड भी दे रहे हैं।मीडिया से बात करते हुए Jhanzeb ने बताया कि वो ये सब पैसा कमाने के लिए नहीं, बल्कि अपने ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उठाया है। उनका कहना है कि‘हमारा मकसद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें स्पेशल फील करवाना है।’

Jhanzeb ने आगे बताया कि कोरोना वायरस की की वजह से घर में कैद बच्चों के लिए यह काफी मजेदार होता है। उन्होंने बताया कि हर ऑर्डर में एक घंटा लगता है और हम एक दिन में 7 से 8 घर में डिलीवरी करते हैं। 27 साल के Jhanzeb ने लैंबोर्गिनी से आम डिलीवरी कराने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

बता दें United Arab Emirates में अबतक कोरोना के 46,133 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 307 लोगों की मौत हो चुकी है।

Published on: