हॉट ऑन वेब

इस गांव में 90 साल के बूढ़े बनते हैं पिता, मां की उम्र जानने के बाद उड़ जाएंगे होश

यहां लोगों की औसतन उम्र 110 से 120 साल होती है।
less than 1 minute read
Apr 07, 2018
mom

नई दिल्ली। दुनिया में पाए जाने वाले हर जीव की एक निश्चित आयु सीमा होती है जिसके बाद उसकी मृत्यू हो जाती है। इंसानों के उम्र की भी एक तय सीमा होती है जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है। 30 साल की उम्र पार करते ही चेहरे पर धीरे—धीरे रिंकल्स आने शुरू हो जाते हैं। आज के समय में तो 50 साल के आयु में ही लोगों के चेहरे पर वृद्धावस्था की छाप पड़नी शुरू हो जाती है।

महिलाओं में इसका प्रभाव ज्यादा पड़ता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्थान के बारे में बताएंगे जहां लोग बूढ़े नहीं होते हैं। जी,हां यहां 75—80 वर्ष के लोग भी जवान दिखते हैं और तो और यहां 65 साल तक की महिलाएं प्रेग्नेंट भी हो सकती है। हम यहां बात कर रहे हैं पाक अधिकृत कश्मीर में गिलगित-बाल्टिस्तान के पहाड़ों के बीच बसे हुए एक गांव के बारे में जहां हुंजा नामक जनजाति के लोग रहते हैं।

इस जनजाति के लोग सालों तक जवान रहते हैं। यहां लोगों की औसतन उम्र 110 से 120 साल होती है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि यहां 60 साल का वयस्क भी 20 वर्षीय युवक के जैसा लगता है। यहां की महिलाएं 65 वर्ष की उम्र में गर्भवती तो वहीं पुरूष 90 वर्ष के उम्र में पिता बन सकते हैं। इस जनजाति की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये लोग अपनी समुदाय में ही शादी करते हैं।

Published on:
07 Apr 2018 07:40 pm