हॉट ऑन वेब

इस गांव में पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां, वैज्ञानिक भी नहीं उठा पाए रहस्य से पर्दा

Weird news: दुनिया में एक ऐसा गाँव भी है जहां केवल लड़कियां ही पैदा होती हैं, यहाँ एक भी लड़का जन्म नहीं लेता। वैज्ञानिक भी आजतक इस गाँव के पीछे के रहस्य को नहीं सुलझा सके हैं।

less than 1 minute read
May 03, 2022
Miejsce Odrzanskie village where only girls are born

आज भी दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जिसे सुलझा पाना वैज्ञानिकों के लिए आज भी नामुमकिन सा है। दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें भी जहां की घटनाओं से वैज्ञानिक भी हैरान है। इन जगहों से जुड़े रहस्य जानकार किसी को यकीन नहीं होता। एक ऐसी ही जगह के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जहां केवल लड़कियां ही जन्म लेती हैं और वैज्ञानिक भी इसके पीछे का रहस्य नहीं समझ पाए हैं।

ये एक ऐसा गाँव है जहां पिछले 12 साल से सिर्फ लड़कियां ही पैदा होती हैं। इस गाँव में एक भी लड़का यहाँ जन्म नहीं लिया है, लेकिन क्यों इसका कारण किसी को नहीं पता। ये जानकर आपको भी हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये सच्चाई है।

गांव के इस रहस्य के बारे में वैज्ञानिक भी पता नहीं कर पा रहे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और इसके पीछे की वजह क्या है। वैज्ञानिकों को जब इस गाँव के बारे में जानकारी हुई थी तब उन्होंने इस गाँव पर शोध भी किया था लेकिन वो सटीक कारण का पता लगा पाने में असफल रहे थे। आज भी इस गाँव का रहस्य सभी के लिए पहेली बना हुआ है। इस गाँव की आबादी 300 के करीब है।

ये रहस्यमयी गांव पोलैंड में स्थित है और इस गाँव का नाम मिजेस्के ओद्रजेनस्की है। इस गांव में बीते 12 साल में एक भी लड़के का जन्म नहीं हुआ है, केवल लड़कियां ही यहाँ जन्म ले रही हैं।

ऐसे में यहाँ के मेयर तक ने ये ऐलान कर दिया कि जिसके यहाँ भी लड़का होगा उस परिवार को इनाम दिया जाएगा। ये घोषणा वर्ष 2019 में की गई थी।

Published on:
03 May 2022 10:10 pm
Also Read
View All