
नई दिल्ली। हिंदी में कहावत हैं कि ‘देने वाला भी जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है’ इसका मतलब है कि कभी भी आपकी किस्मत (Luck) चमक सकती है और आप फकीर से अमीर से बन सकते हैं। ऐसा ही कुछ तंजानिया के खदान (miner in Tanzania) में काम करने वाले एक मजदूर के साथ हुआ है। वे एक झटके में करोड़पति बन गए हैं।
शख्स का नाम Saniniu Laizer है। वे तंजानिया के उत्तर में स्थित एक खदान में सालों से काम करते आ रहे हैं। बीते दिनों उनके उसी खदान में दो अनमोल रत्न (large rare gemstones) मिले हैं। जिनकी कीमत 7.74 बिलियन तंजानिया शिलिंग यानी 26 करोड़ है।
सनिनीयू लैजर (Saniniu Laizer) ने बताया कि ये दोनों रत्न गहरे बैंगनी-नीले रंग के हैं। और पहले रत्न का वजन 9.27 किलो और दूसरे का 5.103 किलोग्राम है। इन दुर्लभ पत्थरों को बैंक ऑफ तंजानिया ने खरीदा है। बैंक ने लैजियर को जब चेक से भुगतान किया गया तो पूरा समारोह तालियां गूंज उठा। इस कार्यक्रम का टीवी पर लाइव प्रसारण किया गया।
जानकारी के मुताबिक, तंजानाइट रत्न सिर्फ पूव्री अफ्रीकी राष्ट्र के उत्तरी क्षेत्र के छोटो से इलाके में पाए जाते हैं। इनके बारे में माइन मिनिस्ट्री के सेक्रेटरी Msanjila ने बताया कि, ‘आज की घटना… मीरानी में खनन गतिविधियों की शुरुआत के बाद से इतिहास में दो सबसे बड़े तंजानाइट रत्न पाए गए हैं।’
इतना ही नहीं देश के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली (John Magufuli ) ने ने लक्की Simon Msanjila को फोन कर बधाई दी।