हॉट ऑन वेब

बाबा महाकाल के चरणों में पहुंची ये मॉडल, फिर साड़ी का पल्लू सरकाया और…

यहां किसी भी शख्स को मोबाइल या कैमरों के साथ मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं है तो फिर इस मॉडल को किसने इजाज़त दे दी।
2 min read
Sep 07, 2018
model made video mahakaleshwar temple security issues raised
बाबा महाकाल के चरणों में पहुंची ये मॉडल, फिर साड़ी का पल्लू सरकाया और...

नई दिल्ली। धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा और चौकसी पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि, महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में फूहड़ डांस करती दर्शनार्थी युवती का वीडियो गुरुवार को वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती मर्यादाहीन आचरण करते हुए भी दिखाई दी। एक एप में बनाए गए वीडियो को खूब वायरल किया जा रहा है। इसी एप से इसकी पहचान मुंबई की एक्टर और मॉडल के रूप में की गई है। इसमें कोई दो राय नहीं कि, ये वीडियो मंदिर की चौकसी पर भी सवाल इसलिए खड़े कर रहा है। गौरतलब है कि, मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यहां किसी भी शख्स को मोबाइल या कैमरों के साथ मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं है तो फिर इस मॉडल को किसने इजाज़त दे दी।

मंदिर प्रबंधन समिति की मानें तो उन्हें भी यह वीडियो फॉरवर्ड हुआ है। उनका कहना है कि, इसकी जांच की जा रही है कि यह वीडियो कब शूट किया गया। यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। मंदिर में कैमरा, मोबाइल आदि ले जाने पर प्रतिबंध है। मंदिर परिसर में इस तरह शूटिंग के लिए कैमरा कैसे ले जाया गया, यह मुद्दा भी गरमा रहा है। युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मंदिर से जुड़े लोगों में नाराजगी का भाव नजर आ रहा है। पवित्र और धार्मिक स्थल पर मर्यादा का खासतौर पर ध्यान रखा जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए चार वीडियो पर नंदिनी कुरील लिखा है और टिक-टोक एप का नाम दर्ज है। नंदिनी की प्रोफाइल में मुंबई का पता दिया है। पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल लिखा है। मंदिर के प्रबंधन के हिसाब से जल्दी ही इस बात का पता लगाया जाएगा कि वीडियो कब बनाया गया और कैसे प्रबंधन का कहना है कि, इसको लेकर उचित कार्यवाई भी की जाएगी।

Published on:
07 Sept 2018 03:08 pm