
नई दिल्ली। कहते हैं अगर किसी में हुनर हो तो वो कबाड़ को भी सोना बना सकता है। ऐसा ही कुछ एमपी के सिंगरौली में रहने वाले एक शख्स ने की। उन्होंने पुरानी और कबाड़ की चीजों से सुंदर कलाकृतियां बनाकर बेचनी शुरू की। अब उनका ये बिजनेस इतना तेजी से आगे बढ़ रहा है कि वो न सिर्फ लाखों की कमाई कर रहे हैं, बल्कि दूसरों को रोजगार भी दे रहे हैं। उनके इस जज्बे से से आत्मनिर्भर भारत को भी बल मिल रहा है।
शख्स का नाम एचडी गर्ग है। उन्हें कबाड़ से कलाकृतियां बनाने का आइडिया कोरोना काल में आया। तभी से उन्होंने इस पर काम शुरू कर दिया। उन्होंने पुरानी चीजों को रिसाइकल करके इसे यूजफुल बनाना चालू किया। इसके लिए उन्होंने एक फर्म तैयार की और इसमें 2 लाख इंवेस्ट किए।
उनके इस काम में स्थानीय युवक हाथ बंटाते हैं। वे उन कबाड़ की चीजों का इस्तेमाल करते हैं जो अमूमन लोग उपयोग करके फेंक देते हैं। गर्ग ऐसे लोगों से घर से उनक कबाड़ को खरीदते हैं और फर्म में लाते हैं। फिर उससे कलाकृतियां बनाने का काम शुरू होता है। ये बनने के बाद इतने आकर्षक दिखते हैं कि लोग यकीन नहीं कर पाते कि ये वही कबाड़ है जिसे उन्होंने बेकार समझा था। लोग अपने घर की साज-सजावट के लिए इन्हें खरीदते हैं। अच्छी बात यह है कि ये चीजें उन्हें वाजिब रेट पर मिलती है। शख्स का दावा है कि उनकी कंपनी सजावटी आइटम्स को चाइना से भी ज्यादा सस्ते में बेचते हैं। इसलिए उनके पास कस्टमर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। है। अब कंपनी का टर्न ओवर करीब 50 लाख से ज्यादा हो गया है।