हॉट ऑन वेब

एयरपोर्ट पर हुआ एम एस धोनी का जोरदार स्वागत, लोग बोले- ‘ आ गया माही…’ देखें Video

एम एस धोनी ( MS Dhoni ) काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन धोनी अब सीएसके के कैम्प के लिए चेन्नई पहुंच चुके है।

less than 1 minute read
MS Dhoni

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ( MS Dhoni ) इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट मैदान से दूर है। लेकिन उनके चाहने वाले फैन्स के लिए गुड न्यूज ये है कि वो इस साल आईपीएल ( IPL ) में खेलते नजर आने वाले हैं।

एम एस धोनी आईपीएल के आगामी सीजन के लिए चेन्नई ( Chennai ) पहुंच चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2020 ) 29 मार्च से शुरू होने वाला है। एम एस धोनी ( MS Dhoni ) आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings ) के लिए खेलते हैं।

धोनी जैसे ही अपनी टीम सीएसके के कैम्प के लिए चेन्नई पहुंचे तो उनका यहां भव्य स्वागत किया गया। अब धोनी मैदान पर प्रैक्टिस करते दिखाई देंगे। धोनी एक मार्च को कैंप में प्रैक्टिस करेंगे। खबरों के मुताबिक धोनी दो हफ्ते प्रैक्टिस करने के बाद वो 4-5 दिन की छुट्टी लेंगे फिर वह आईपीएल के शुरू होने से पहले वो टीम को ज्वाइन कर लेंगे।

फिलहाल रायुडू ( Raydu ), पियूष चावला ( Piyush Chawla ), सुरेश रैना ( Suresh Raina ) सीएसके कैंप ज्वाइन कर चुके हैं। धोनी इन खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करते नजर आएंगे। धोनी इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर चल रहे थे। अब यह देखने वाली बात होगी कि धोनी आईपीएल के बाद भारतीय टीम में खेलते दिखेंगे या नहीं।

Published on:
02 Mar 2020 09:27 am
Also Read
View All