हॉट ऑन वेब

World Cup 2019: मैदान पर धोनी ने किया कुछ ऐसा कि हर कोई कर रहा है तारीफ, कारण आपको हैरान कर देगा

टीम इंडिया ने जीत के साथ किया आगाज सोशल मीडिया पर हो रही है धोनी की तारीफ रोहित ने बनाए नाबाद 122 रन
2 min read
Jun 06, 2019
icc cricket world cup 2019
World Cup 2019: मैदान पर धोनी ने किया कुछ ऐसा कि हर कोई कर रहा है तारीफ, कारण आपको हैरान कर देगा

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2019 ( World Cup 2019 ) का आगाज 30 मई से शुरु हो गया। वहीं भारत ने विश्व कप का अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को खेला। इस मैच में भारत ने जीत दर्ज करके विश्व कप में जीत से शुरुआत की। इस मैच में रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) ने 122 रनों की धमाकेदार पारी खेली। रोहित ने अपने बल्ले से 13 चौके और 2 सिक्स लगाए। हिटमैन की इस पारी के बाद भले ही वो मैच के हीरो रहे, लेकिन लोग तारीफ तो महेंद्र सिंह धोनी की ही कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग माही की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। चलिए जानते हैं किस वजह से ये सब हो रहा है।

इसलिए हो रही है धोनी की तारीफ

दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni ) ने विकेटकीपिंग की जैसा की वो अमूमन करते हैं, लेकिन इस बार उनके ग्लव्स देखकर हर कोई देखता रह गया। माही ने भारतीय सेना के सम्मान में उनकी एक खास निशानी को पहना। उनके ग्लव्स पर बलिदान चिन्ह बना हुआ था। दरअसल, ये चिन्ह भारतीय सेना की एक स्पेशल फोर्सेज की टीम का है, जिन्हें पैरा कमांडो कहा जाता है। पैरा कमांडो की टीम दुश्मन को उनके घर में घुसकर मारती है।

लोग कर रहे हैं तारीफ

ट्विटर पर 'Shiv Aroor' ने महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो शेयर की। ये फोटो साउथ अफ्रीका ( South Africa ) के साथ खेले गए मैच की फोटो है। इस फोटो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी ने जो ग्लव्स पहने हैं उन पर बलिदान चिन्ह बना हुआ है। इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा हुआ है 'धोनी के दस्ताने पर भारतीय पैरा स्पेशल फोर्सेज का रेजिमेंटल डैगर प्रतीक चिन्ह है।' इसके बाद इस ट्वीट को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। अब तक इस ट्वीट को 14 हजार से ज्यादा लोग लाइक और साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोग इस पर रीट्वीट कर चुके हैं। साथ ही लोग धोनी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'धोनी को सैल्यूट है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'कूल-कूल'।

Published on:
06 Jun 2019 10:49 am