
नई दिल्ली। America’s Got Talent के दूसरे सीजन को उसका चैम्पियन मिल चुका है। इश खिताब को मुंबई-बेस्ड डांस ग्रुप V Unbeatable ने जीता है। इस डांस ग्रुप में 29 लड़के थे। शो के जज ने विनर घोषित होते ही ग्रुप के सभी सदस्यों को स्टैंडिंग ओवेशन दिया था।
V Unbeatable के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो कहा है। इनका डांस देख सभी इनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें America’s Got Talent में आने से पहले इस ग्रुप ने डांस प्लस 4 और इंडिया बनेगा मंच में भी हिस्सा लिया था। हालांकि यहां जीत नहीं पाए थे।
इसके बाद साल 2019 में अनबीटेबल अमेरिका गॉट टैलेंट में हिस्सा लिया था। तब वे चौथे स्थान पर थे।इस साल एक बार फिर उन्होंने इसमें हिस्सा लिया और अबकी बार ट्रॉफी के दावेदार भी बने।
इसी ग्रुप के एक सदस्य ओम प्रकाश ने अपनी जीत पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि, हमारा ग्रुप पिछले 8 सालों से मेहनत कर रहा है लेकिन हमें सफलता अब मिली है। हालांकि इतने सालों में हमने बहुत कुछ सिखा भी है।
V Unbeatable के फैन बॉलीवुड के कई सितारे भी हैं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी एक वीडियो जारी कर ग्रुप के जीतने की कामना की थी। इस ग्रुप के लड़कों ने रणवीर के साथ उनकी फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के गाने ततड़ ततड़ पर डांस किया था।