हॉट ऑन वेब

चोरी करने की फिराक में था ये शख्स, CCTV को देख उठाया ऐसा कदम कि नहीं होगा यकीन, VIDEO हो रहा वायरल

यह वीडियो ऐसा है जिसे देख किसी की हंसी रुक नहीं रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक चोर कुछ लोगों के साथ लाइन में लगा किसी चीज का इंतज़ार कर रहा है।
2 min read
Aug 22, 2018
mumbai police twitter video thief returning stolen wallet viral video
चोरी करने की फिराक में था ये शख्स, CCTV को देख उठाया ऐसा कदम कि नहीं होगा यकीन, VIDEO हो रहा वायरल

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस को सोशल मीडिया और इंटरनेट का महत्व अच्छे से पता है। अक्सर मुंबई पुलिस अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ ऐसे पोस्ट करती है जो लोगों को सबक के साथ-साथ अच्छी सीख भी दे जाती है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक cctv वीडियो शेयर किया है जिसमें एक चोर का चोरी करने का अनोखा अंदाज़ दिख रहा है। यह वीडियो ऐसा है जिसे देख किसी की हंसी रुक नहीं रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक चोर कुछ लोगों के साथ लाइन में लगा किसी चीज का इंतज़ार कर रहा है। असल में उसका इरादा चोरी का है, वो धीरे से सामने खड़े लड़के की पीछे की जेब में हाथ डालकर उसका पर्स चुरा लेता है लेकिन उसके पर्स चोरी करने के बाद जो होता है वो देख किसी की भी हंसी निकल जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि, वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर लाइन में खड़ा हो और पर्स चोरी करने की फिराक में है। चोरी करने के बाद जैसे ही वो दूकान में CCTV को लगा देखता है उसे अपनी गलती का अंदाजा होता है ऐसे में वह मन में आत्मगिलानी लिए कैमरे के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता दिख रहा है। चोर समझ गया है कि CCTV में कैद होने की वजह से आज नहीं तो कॉल उसे पकड़ ही लिया जाएगा। जिसके बाद वह सामने वाले का पर्स लौटा देता है। बता दें कि, 22 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। ऐसे में CCTV में कैद होने की वजह से चोर को अपनी गलती का एहसास होता है और वह चोरी किया हुआ सामान वापस कर कैमरे के सामने हाथ जोड़कर मुस्कुराता हुआ माफी भी मांगता है। मुंबई पुलिस का ट्वीट किया गया यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है इस वीडियो को अब तक 1500 से ज्यादा लोग रि-ट्वीट्स कर चुके हैं और 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Published on:
22 Aug 2018 11:03 am