हॉट ऑन वेब

‘उसने मेरी आंखों में देखते हुए उतार दी अपनी पैंट’, महिला ने बताई आॅटो रिक्शा ड्राइवर की घिनौनी हरकत

एक महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने साथ हुई ऐसी घटना का जिक्र किया है, जिसे वह ताउम्र नहीं भूल सकती।

2 min read
Aug 24, 2018
materbation
'उसने मेरी आंखों में देखते हुए उतार दी अपनी पैंट', महिला ने बताई आॅटो रिक्शा ड्राइवर की घिनौनी हरकत

नई दिल्ली: एक महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने साथ हुई ऐसी घटना का जिक्र किया है, जिसे वह ताउम्र नहीं भूल सकती। उसने उन 'लोगों' के भी असलियत उजागर की है, जो सिर्फ खड़े होकर तमाशा देखते रहते हैं और घर में बैठकर देश बदलने की बातें करते हैं। जी हां, एक महिला ने पत्रकार ने अपने साथ हुई एक घिनौनी हरकत को शेयर करते हुए लिखा कि वह इस घटना से बेहद डरी हुई हैं।

आॅटो रिक्शा डा्रइवर करने लगा हस्तमैथुन

दरअसल, मुंबई की एक महिला पत्रकार बुधवार की रात ऑटो रिक्शा से अपने घर जा रही थीं। इस दौरान ऑटो रिक्शा ड्राइवर रास्ते में ही हस्तमैथुन करने लगा। इतना ही नहीं उसने अंधेरे में ऑटो रोकी और पिछली सीट पर बैठी महिला पत्रकार के पास पहुंचा और अपनी पैंट उतार दी।

'मेरी आंखों में देखते हुए उसने उतार दी अपनी पैंट'

पुलिस से की गई अपनी शिकायत में महिला ने बताया, ''मेरी नजर ऑटो रिक्शा ड्राइवर की हरकत पर पड़ी, लेकिन मैं शांत रहीं क्योंकि मेरा घर पास में ही था। ड्राइवर ने अंधेरे में ऑटो रिक्शा रोका और मेरी आंखों में देखते हुए अपनी पैंट उतार दी। मैं तुरंत ऑटो रिक्शा से उतरकर भागने लगी। इस दौरान वहां पर छह लोग खड़े थे लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।'' आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए महिला ने लिखा है कि इस बात पर आश्चर्य है कि इस घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति उनकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बता दें, पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए सामने आई इस घटना पर संज्ञान लिया है और महिला के घर पहुंचकर एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। महिला पत्रकार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराते समय वह बेहद डरी हुई थीं। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण डमरे का कहना है कि महिला पत्रकार ने ऑटो रिक्शा का नंबर दिया है। उसी आधार पर पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Published on:
24 Aug 2018 10:53 am