हॉट ऑन वेब

कोबरा सांप के पास मिली नागमणि, सिर से निकल रही थी लाल रंग की रौशनी

Naagmani found : कर्नाटक के एक गांव में मिला अनोखा कोबरा सांप पौराणिक ग्रंथ के अनुसार नागमणि रखने वाले पर नहीं होता है जहर का असर
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 11:24 AM IST
Naagmani found
Naagmani found

नई दिल्ली। दुनिया भले ही 21वीं सदी में पहुंच गई हो। मगर देश में आज भी लोग पुरानी परंपराओं और अंधविश्वास पर यकीन रखते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला कर्नाटक में देखने को मिला। जहां एक खेत में कोबरा सांप (cobra snake) के सिर से निकल रही लाल की रौशनी को देख लोगों ने पूजा शुरू कर दी। उनके मुताबिक ये आम सांप नहीं बल्कि इसके पास नागमणि (Naagmani) है।

बताया जाता है कि कर्नाटक (Karnataka) के एक गांव में लोगों ने एक कोबरा सांप देखा। जिसके सिर से लाल रंग की रोशनी निकल रही थी। लोग इसे चमत्कार समझकर सांप की पूजा करने लगे। वहीं कई लोग सांप को देखने के लिए वहां पहुंच गए। लोगों के मुताबिक ये सांप एक खेत में दिखाई दिया है। इसका पता एक कुत्ते के भौंकने पर लगा।

मालूम हो कि हिंदू धर्म में सांप यानि नाग को शिव (shiva) का प्रिय माना जाता है। इसलिए नाग पंचमी पर उनकी पूजा की जाती है। पुराणों में नाग और नागमणि से जुड़े कई किस्से मौजूद हैं। ज्योतिषशास्त्र के एक प्रमुख ग्रंथ वृहत्ससंहिता के अनुसार संसार में मणिधारी नाग मौजूद हैं। नागमणि चूंकि सांप के सिर पर मौजूद होती है इसलिए इसे सर्प मणि भी कहते हैं। नागमणि में इतनी चमक होती है कि जहां यह होती है वहां आस-पास तेज रोशनी फैल जाती है। नागमणि मोर के कंठ के समान और अग्नि के समान चमकीली दिखती है। कहा जाता है कि यह मणि जिसके पास होती है उस पर विष का प्रभाव नहीं होता है।

Published on: