नागालैंड(Nagaland) सरकार ने शुक्रवार को राज्य में कुत्तों के मांस (Nagaland bans dog meat) की बिक्री पर रोक लगा दिया है। अब राज्य में कुत्तों के कच्चे और पके दोनों मांस नहीं बिकेगें
नई दिल्ली। नगालैंड सरकार (Nagaland Government) ने आज यानी 3 जुलाई को राज्य में राज्य में कुत्तों के मांस की बिक्री पर रोक लगा दिया है। नागालैंड के मुख्य सचिव तेमजेन तॉय (Temjen Toy) घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य में कुत्तों के कच्चे और पके दोनों मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
तेमजेन तॉय (Temjen Toy) ने इसके बाद ट्वीट करते हुए राज्य के मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए समझदारी भरे फैसले की सराहना भी की है। तेमजेन ने अपने ट्वीट में बीजेपी सांसद मेनका गांधी और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को टैग किया है।
क्यों लगा बैन?
दरअसल, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर दीमापुर के बाजारों में बिकने वाले कुत्तों का फोटो वायरल हुआ था। जिसके बाद लोगों ने इस पर लोगों ने नाराजगी भी जताई थी। जिसके बाद नगालैंड सरकार (Nagaland Government) ने कुत्तों की खरीद-फरोख्त और आयात पर प्रतिबंध लगा दिया।
बता दें नागालैंड ( Nagaland ) में कुत्तों का मांस बड़े चाव से खाया जाता है। इसलिए असम से कुछ लोग कुत्ते बस्तों में भरकर नगालैंड बेचने के लिए ले जाते हैं। इस प्रक्रिया में अनेक कुत्ते मारे जाते हैं। बस्तों में भरने के कारण यह दम घुटकर मर जाते हैं।