Nokia द्वारा लॉन्च किए गए दो नए सस्ते 4G सपोर्ट वाले फीचर फोन Nokia 215 तथा Nokia 225 में तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी तथा बेहतर क्वालिटी की कॉल कर पाएंगे।
Nokia ने चीन में दो नए सस्ते 4G सपोर्ट वाले फीचर फोन Nokia 215 तथा Nokia 225 लॉन्च किए हैं। दोनों फोन 4जी सपोर्ट करते हैं तथा दोनों में ही VoLTE HD कॉल करने की भी सुविधा है। 4जी सपोर्ट होने से दोनों ही फोन में तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी तथा बेहतर क्वालिटी की कॉल कर पाएंगे। दोनों ही फोन फीचर फोन होने के बाद भी कई ऐसे फीचर्स लिए हुए हैं जो इन्हें आम जनता के लिए काफी सुविधाजनक तथा आकर्षक बनाते हैं। जानिए दोनों ही फोन्स की खासियतों के बारे में-
Nokia 215
यह फोन 4जी सपोर्ट करता है तथा इसकी बॉडी पॉलिकॉर्बोनेट से बनी है। इस फोन में 8 एमबी की स्टोरेज दी गई है जिसके माइक्रो एसडी कार्ड की सुविधा से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। अन्य फंक्शन्स में केल्कुलेटर, कन्वर्टर, वर्ल्ड क्लोक, कैलेंडर, अलार्म जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इनके अलावा LED फ्लैश, माइक्रो एसडी कार्ड और एफएम रेडियो की सुविधा भी दी गई है। इसकी मार्केट प्राइस भारतीय मुद्रा में लगभग 3,100 रुपए रखी गई है। यह ब्लैक और ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा।
Nokia 225
नोकिया के दूसरे फोन Nokia 215 4G के उलट इसमें कैमरा भी दिया गया है। इस कैमरे की मदद से वीडियो तो नहीं बना पाएंगे परन्तु फोटो जरूर खींची जा सकेगी। यह फोन ब्लैक, ब्लू तथा गोल्ड कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगा। दूसरी कंपनियों के कीपैड वाले फोन की ही तरह इसमें भी फीचर फोन की लगभग सभी खूबियां जैसे LED फ्लैश लाइट, एफएम रेडियो तथा माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट होगा। इसके साथ ही इसमें 4जी सुविधा तथा VoLTE HD कॉल सुविधा होगी जो इसमें देश की बड़ी आबादी के लिए आकर्षक फोन बनाती है। इस फोन की कीमत भारतीय मुद्रा में लगभग 3,800 रुपए होगी।