मधुमेह की एक नई दवा मोटापा कम करने में सहायक सिद्ध हुई है। शोध के अनुसार यह दवा उस यौगिक की तरह काम करती है, जो भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन के अनुसार सक्रिय होता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि सेमाग्लूटाइड की रासायनिक संरचना शरीर में इंसुलिन का स्राव करने वाले तथा भूख को नियंत्रित करने वाले ‘ग्लूकागन लाइक पेप्टाइड-1’ (जीएलपी-1) हार्मोन से काफी मिलती है।