हॉट ऑन वेब

अगर आपकी अलमारी में भी रखा हुआ है ऐसा सिक्का, तो आप बन सकते हैं करोड़पति

आप अपने उस खज़ाने को आज ही खंगाल लेंगे जहां आपने कभी पुराने सिक्के रखे होंगे।

2 min read
Jul 12, 2018
अगर आपकी अलमारी में भी रखा हुआ है ऐसा सिक्का, तो आप बन सकते हैं करोड़पति

नई दिल्ली। हम सभी को बचपन से ही कुछ अजीबो-गरीब शौक होते हैं, जो समय के साथ-साथ चलते रहते हैं। कई बार लोगों के शौक उम्र के साथ खत्म भी हो जाते हैं। हम लोगों में ऐसे भी कई लोग होंगे जो बचपन में पुराने सिक्कों को इकट्ठा करते होंगे, इतना ही नहीं पुराने सिक्कों के शौकीन उम्र बढ़ने के साथ-साथ भी अपने इस शौक को नहीं छोड़ते हैं। आज हम ऐसे ही लोगों के लिए एक ज़बरदस्त स्टोरी लेकर आए हैं, जो आपको रातों-रात करोड़पति बना सकती है। इस लेख को पढ़ने के बाद शायद आप भी वही करेंगे जो इन दिनों काफी लोग कर रहे हैं, कहने का सीधा मतलब ये है कि आप अपने उस खज़ाने को आज ही खंगाल लेंगे जहां आपने कभी पुराने सिक्के रखे होंगे।

किसी कोने में जंग खा रखे वही सिक्के आपको एक झटके में करोड़पति बना सकते हैं, जिसे आपने कई सालों से देखा भी नहीं होगा कि उसकी अभी कैसी हालत है। जी हां, वही सिक्के आपकी किस्मत को फर्श से अर्श पर पहुंचा देंगे। आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर ये सिक्के आपको कैसे करोड़पति बना सकते हैं। दरअसल, steemit.com नाम की एक वेबसाइट है, जिसकी हालिया रिपोर्ट बताती है कि साल 1981 में भारत सरकार ने 100 और 150 रुपये के स्पेशल सिक्के निकाले थे। हालांकि उस समय जारी किए गए 100 और 150 रुपये के सिक्कों की मात्रा काफी कम थी, और कुछ ही समय के बाद वे प्रचलन से बाहर हो गए।

वर्तमान समय में ऐसे सिक्के काफी कम ही हैं, ऐसा भी हो सकता है कि ये सिक्के किसी के पास हो भी नहीं। लेकिन आपके पास वैसा कोई सिक्का है तो आप उसे ऑनलाइन बेचकर करोड़पति बन सकते हैं। ईबे वेल्कम टाडीवाला जैसी कई कंपनियां ऐसी हैं जो ऐसे पुराने सिक्कों को काफी दमदार कीमत में खरीद लेती हैं। इसके अलावा कई देशों में तो ऑनलाइन सिक्कों के बाज़ार भी हैं, जहां पुराने सिक्कों की कीमत तय कर उन्हें खरीदा और बेचा जाता है। साथ ही पुराने सिक्के बिकवाने के लिए एजेंट्स भी मिल जाते हैं, जो कुछ कमीशन लेकर आपके ऐसे सिक्के आसानी से बिकवा सकते हैं।

Published on:
12 Jul 2018 10:33 am
Also Read
View All