हॉट ऑन वेब

Optical Illusion: दिमाग का दही करने वाली तस्वीर, इसमें छिपे हैं 13 चेहरे जिसे ढूँढना नहीं है आसान

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी एक ऐसी पेंटिंग वायरल हो रही है जिसमें एक दो नहीं बल्कि 13 चेहरे ढूँढने हैं। इसे ढूँढना सबके बस की बात नहीं। आप किसका इंतजार कर रहे हैं? पेंटिंग को देखकर बताइए आपको कितने चेहरे दिखाई दिए?    

2 min read
Jul 22, 2022
Optical Illusion: Can You Spot All 13 Faces In This Painting? Most People Only See 4

ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो किसी के भी दिमाग का दही कर सकती है। आपने भी ऐसी कई तस्वीरें देखी होंगी जिसे सुलझाने में आपको भी काफी मजा आता होगा। ऐसे ही इंटरनेट पर एक ऐसा चेहरा वायरल हो रहा है जिसमें एक दो नहीं बल्कि 13 चेहरे हैं। लोग इस पेंटिंग को बार-बार देख रहे हैं और ढूँढने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हें ढूँढना काफी कठिन है। अधिकतर लोग केवल 4 चेहरे ही ढूँढने में सफल हो पाएँ हैं।

यूक्रेनी कलाकार ओलेग शुप्लियाक ने इस पेंटिंग को बनाया है। इस पेंटिंग को सुलझा पाना सबके बस की बात नहीं है। यदि आप इसमें छिपे 13 चेहरे को ढूंढ लें तो आपका दिमाग बाकियों से न केवल काफी तेज है बल्कि आपका फोकस भी लाजवाब है।


अब आप भी ढूंढकर बताइए कि आपको कितने चेहरे दिखाई दे रहे हैं। देखते हैं आप कितने चेहरे ढूँढने में कामयाब हो सकें हैं। इस ऑप्टिकल इल्यूजन पेंटिंग में पेड़, घोड़े और चट्टानों को खूबसूरती से पेश किया गया है। यदि आप इसमें 13 छिपे चेहरे नहीं ढूंढ पाए तो परेशान न हो। हम आपकी परेशानी हल कर देते हैं।

आसानी से दिखाई दिए कुछ चेहरे
अधिकतर लोगों ने इसमें 4 चेहरे ढूँढे हैं। इन्हें ढूँढना भी काफी आसान हैं क्योंकि ये काफी बड़े हैं और फोटो के सेंटर में हैं। चट्टानों और घास के बीच होने के कारण इन्हें देखना काफी आसान है। आप भी ध्यान दें तो इस फोटो के सेंटर में ये चार चेहरे आसानी से दिखाई दे जाएंगे।

कुछ चेहरों को ढूँढना काफी मुश्किल
अब बारी है उन चेहरों को ढूँढने की जिन्हें खोजना काफी मुश्किल है। आप दाईं तरफ देखेंगे तो आपको एक साथ 3 चेहरे दिखाई देंगे जो एक दूसरे से चिपके हुए हैं। इसके बाद दाईं तरफ ही थोड़ा ऊपर जाएं तो सफेद रंग की टहनियों पर एक चेहरा बना हुआ है। एक चेहरा आपको ब्राउन घोड़े के पीछे दिखाई देगा। इस तरह से ये पाँच चेहरे हो गए।

अब 4 और चेहरे हैं जो चेहरों और पेड़ों के बीच छुपे हैं। एक सफेद घोड़े के पीछे है। ठीक उसके दाईं तरफ एक और चेहरा चिपका है जो आपको दिखाई दे जाएगा। एक चेहरा पेड़ की पत्तियों के बीच बाईं ओर और आखिरी दाहिनी और पेड़ की शखाओं के बीच छुपा हुआ दिखाई देगा।

Published on:
22 Jul 2022 07:04 am
Also Read
View All