हॉट ऑन वेब

Optical Illusion: उल्लुओं के बीच में छुपी है एक बिल्ली, आपकी नजर है तेज तो 20 सेकंड में ढूंढकर दिखाये

Optical Illusion Image: ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें आजकल खूब ट्रेंड में हैं और आज जो तस्वीर हम आपके लिए लाए हैं उसमें आपको उल्लुओं के बीच छिपी बिल्ली को ढूँढना है वो भी केवल 20 सेकंड में..
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2022, 11:27 PM IST
 Optical Illusion: Can You Spot The Cat Among These Owls Within 20 Seconds?
Optical Illusion: Can You Spot The Cat Among These Owls Within 20 Seconds?

ऑप्टिकल इल्यूजन की चर्चा होती है तो दिमाग में कुछ ऐसे वीडियो या तस्वीरें घूमने लगती हैं जो आँखों को भ्रमित करती हैं। कुछ लोगों को इसे सॉल्व करने में खूब मजा आता है तो कुछ के लिए ये पहेली ही बना रहा रह जाता है। हालांकि, जरा सी मेहनत कर जवाब भी मिल ही जाता है। ऐसी तस्वीरों से दिमाग का फोकस भी बढ़ता है। आज हम एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको कई सारे उल्लू दिखाई देंगे और इन्हीं में आपको एक बिल्ली को ढूँढना है।

दरअसल, इस तस्वीर में आपको केवल उल्लू ही दिखाई देंगे और आपको इसमें एक बिल्ली को ढूँढना है वो भी केवल 20 सेकंड में। क्या आप इन उल्लुओं के बीच बिल्ली को 20 सेकंड के भीतर ढूंढ सकते हैं? ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और कई लोग बिल्ली को ढूंढ नहीं सके। इस ऑप्टिकल इल्यूजन से बिल्ली को ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर आप अपना फोकस थोड़ा और बढ़ाएं और गौर करें तो जवाब आसानी सेमिल जाएगा। क्या अब आपको बिल्ली दिखाई दी?


क्या आप 20 सेकंड में बिल्ली को ढूँढने में सफल हुए? यदि नहीं तो कोई बात नहीं हम आपके लिए जवाब भी लाए हैं।। आपको इस तस्वीर में दाईं तरफ केंद्र में थोड़ा ध्यान से देखना है अरु आपको बिल्ली दिखाई दे जाएगी।

Published on: