
ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) यानी कि आंखों का धोखा। सोशल मीडिया पर अक्सर ही हमें ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। कई बार कुछ वेबसाइट्स पर भी इस तरह की तसवीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह की तस्वीरें ट्रेंड करती हैं। इनमें छिपी पहेली की वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों की मज़ेदार बात यह है कि लोगों को इन तस्वीरों में बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़े के साथ-साथ दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको एक तस्वीर में छिपे हुए एक हिरण को ढूंढ़ना है।
क्या 7 सेकंड में तस्वीर में छिपे हिरण को ढूंढ सकते हैं आप?
ऊपर दी हुई तस्वीर में एक बर्फीला जंगल दिखाया गया है, जिसमें कई पेड़ भी दिखाई दे रहे हैं। पर इस तस्वीर में एक हिरण भी छिपा हुआ है। अगर आपने इस छिपे हिरण को 7 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।
आपकी मदद के लिए आपको देते हैं एक हिंट
अगर आप तस्वीर में दिखाए बर्फीले जंगल में छिपे हिरण को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए एक हिंट देते हैं। यह हिरण आपकी नज़रों के सामने ही है।
क्या आपको तस्वीर में मिला हिरण?
क्या आपको तस्वीर में छिपा हिरण मिला? और क्या आपको इसमें 7 सेकंड या इससे कम समय लगा? अगर हाँ, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में हिरण कहाँ छिपा है।
तस्वीर में कहाँ है हिरण? आइए जानते हैं जवाब
तस्वीर में हिरण कहाँ छिपा है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बीच में हिरण दिखाई देगा। आपको इसे देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमने हिरण पर पीला सर्किल भी बना दिया है।