छात्रा ने सदत बशीर नाम के परीक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने परीक्षा के दौरान उसके साथ-साथ कई लड़कियों का यौन शोषण किया।
नई दिल्ली। पाकिस्तान में इन दिनों शिक्षा विभाग काफी टेंशन में हैं। इसके पीछे की वजह भी काफी खतरनाक और डरावनी है। जिससे पढ़ने के बाद आप भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता में पड़ जाएंगे। दरअसल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक चर्चित स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने उन दर्दनाक पलों का ज़िक्र किया, जो उसे अपनी परीक्षा के दौरान झेलना पड़ा। पीड़ित छात्रा ने अपनी पूरी आपबीती सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लिखकर शेयर कर दी, जो अब काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। छात्रा ने सदत बशीर नाम के परीक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने परीक्षा के दौरान उसके साथ-साथ कई लड़कियों का यौन शोषण किया।
छात्रा ने बताया कि सदत ने उनके निजी अंगों पर हाथ लगा रहा था। इतना ही नहीं छात्रा ने बताया कि परीक्षा अधिकारी ने छात्राओं के अंडरगार्मेंट्स को टटोला और धमकी दी कि वह उनके नंबर काट देगा। पूरा वाक्या स्कूल में बायोलॉजी की प्रैक्टिकल परीक्षा के समय का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर छात्रा की पोस्ट वायरल होते ही हरकत में आए पाकिस्तान के परीक्षा विभाग ने जांच कमेटी नियुक्त कर दी है। ताकि आरोपी परीक्षा अधिकारी सदत बशीर के ख़िलाफ़ लगाए गए आरोपों जांच की जा सके। ये कमेटी अगले सप्ताह तक विभाग को रिपोर्ट सौंप देगी।
वहीं दूसरी ओर सदत बशीर का कहना है कि वे इस मामले में फंसाए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान सदत ने कहा कि उनकी सख्ती को देखते हुए उनके खिलाफ साजिश रची जा रही हैं, क्योंकि वे किसी को अतिरिक्त अंक नहीं दिए। सदत के गंदे इरादों का शिकार हुई एक अन्य छात्रा ने भी फेसबुक पर आपबीती लिखी। छात्रा ने लिखा कि सदत ने उस पर भद्दी फब्तियां कसी थीं, साथ ही जबरदस्ती करते हुए गलत तरीके से भी छूआ। बताते चलें कि आरोपी परीक्षा अधिकारी सदत बशीर के खिलाफ 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने जांच की मांग करते हुए याचिका पर साइन किए हैं।