हॉट ऑन वेब

चंद्रयान 2 के फेल होने पर पाकिस्तानी मंत्री ने उड़ाया मजाक, कहा भारत का पागलपन

Pakistan tweets on chandrayaan : पाकिस्तानी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी हुसैन ने की बेतुकी बातें ट्विटर पर जमकर कोस रहे लोग, पाकिस्तानी आलाधिकारियों को मुंह बंद रखने की नसीहत
2 min read
Sep 08, 2019
fawadd1.jpg

नई दिल्ली। चांद को छू लेने का सपना भारत का भले ही अधूरा रह गया हो, लेकिन चंद्रयान 2 के अपने लक्ष्य के इतने करीब पहुंचने पर पूरे देश को गर्व है। एक तरफ भारत के लोग जहां वैज्ञानिकों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं भारत की कामयाबी देख पाकिस्तानी मंत्री बौखला गए हैं। वे इसे भारत का पागलपन कह रहे हैं।

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी हुसैन ने ट्वीट कर कहा कि भारत को चंद्रयान जैसे मिशन पर रुपए बर्बाद करने और अभिनंदन जैसे पागल शख्स को एलओसी भेजने की मूर्खता बंद करनी चाहिए। इसके बदले भारत को देश में छाई गरीबी पर ध्यान देना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कश्मीर मसले से भी दूर रहना चाहिए। वरना ये भी चंद्रयान मिशन की तरह ही होगा। जिसमें खर्च इससे भी ज्यादा होगा।

पाकिस्तानी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद के अलावा पाकिस्तान के डीजी आई एसपीआर आसिफ गफ्फूर ने भी भारत की खिल्ली उड़ाई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारत के इस मिशन के फेल होने का जिम्मेदार कौन है, कश्मीरी मासूम लोग, मुस्लिम्स या आईएसआई। भारत को डूबोने में हिंदूत्व का बड़ा हाथ है। इसलिए कृपाया चांद को बक्श दें।

पाकिस्तान के आलाधिकारियों के ऐसे बेतुके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में रोष हैं। वे उनके ट्वीट का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि पाकिस्तानी मंत्री फवाद के साथ एक इंटरव्यू किया जाना चाहिए। जिसमें पाकिस्तान के अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में पूछा जाना चाहिए।

साथ ही उनसे एस्ट्रोनॉमी के बारे में भी पूछा जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि जब पाकिस्तानी नेता कुछ अच्छा नहीं कह सकते हैं तो उन्हें अपना मुंह बंद रखना चाहिए।

Published on:
08 Sept 2019 11:41 am