हॉट ऑन वेब

14 महीने भारत में रहने के बाद लड़का बोला, ”मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहता..हिंदुस्तान बहुत अच्छा है”

लंबे समय के लिए अपने घर-परिवार से दूर रहने के बावजूद वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहता था।
2 min read
Jul 24, 2018
asif
14 महीने भारत में रहने के बाद लड़का बोला, ''मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहता..हिंदुस्तान बहुत अच्छा है''

नई दिल्ली। आसिफ नाम का एक पाकिस्तानी लड़का पिछले साल जाने-अनजाने में सीमा पार करके भारत में आ गया था। चौदह साल का आसिफ गलती से भारत की सीमा में आ घुसा था, जिसे बीएसएफ ने हिरासत में ले लिया था। कानून के मुताबिक आसिफ को 6 महीने की सज़ा सुनाई गई और फिर उसे बाल सुधार गृह भेज भेज दिया गया था। 14 महीने भारत में रहने के बाद बीएसएफ ने उसे कैदियों के अदला-बदली के तहत पाकिस्तान के हवाले कर दिया। लेकिन खास बात ये थी कि इतने लंबे समय के लिए अपने घर-परिवार से दूर रहने के बावजूद वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहता था।

आसिफ ने पाकिस्तान जाते वक्त मीडिया से बातचीत की। इस दौरान आसिफ ने कहा कि वह पिछले 14 महीने से भारत में रह रहा है और उसे पाकिस्तान के मुकाबले भारत बहुत पसंद आया। आसिफ ने भारत सरकार से इच्छा ज़ाहिर करते हुए कहा कि उसे यहां रहने की अनुमति दी जाए। वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहता और यहीं नौकरी करना चाहता है। भारत के प्रति एक पाकिस्तानी लड़के का प्रेम और लगाव देखने के बाद आप इस बात का अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वहां का माहौल कैसा होगा। आसिफ की बातें सुनने के बाद शायद पाकिस्तान में उसकी दिक्कतें और भी बढ़ सकती हैं।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को भारत और पाकिस्तान ने कैदियों की अदला-बदला की थी। जिसके तहत भारत ने आसिफ को भी स्वदेश भेज दिया था। बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट निर्मल सिंह ने आसिफ को मोहम्मद फैजल (सुपरिंटेंडेंट, पाक रेंजर्स) के हवाले कर दिया था। अभी भारत, पाकिस्तान के 15 अन्य लोगों को भी रिहा करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ये लोग भी आसिफ के साथ सोमवार को ही रिहा होने वाले थे, लेकिन उनके डॉक्यूमेंट्स में कुछ कमी थी। जिसकी वजह से अब उन्हें कुछ दिन के बाद रिहा किया जाएगा।

Published on:
24 Jul 2018 10:33 am