साराह को मुस्तफा से प्यार हो जाता है। लेकिन यहां तक तो सब कुछ ठीक-ठाक ही गुज़रा, इसके बाद दोनों की ज़िंदगी के जीवन में काफी उथल-पुथल मची।
नई दिल्ली। फेसबुक पेज 'Humans of Bombay' ने एक ऐसी लव स्टोरी शेयर की है। जिसे पढ़ने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे। मुंबई के लड़के को दिल दे बैठी पाकिस्तान के कराची शहर की लड़की के जीवन में आए उतार-चढ़ाव को इस कहानी में बताया गया है। लड़की का नाम साराह हुसैन है, जिसे मुंबई के मुस्तफा दाऊद से प्यार हो जाता है। दरअसल साराह के कुछ रिश्तेदार भारत में रहते हैं, जिनसे मिलने वह यहां आई थी। रिश्तेदारों से मुलाकात के दौरान साराह को मुस्तफा से प्यार हो जाता है। लेकिन यहां तक तो सब कुछ ठीक-ठाक ही गुज़रा, इसके बाद दोनों की ज़िंदगी के जीवन में काफी उथल-पुथल मची।
प्यार परवान चढ़ता है और दोनों एक-दूसरे से शादी करने का फैसला कर लेते हैं। शादी के 2 महीने बाद साराह कराची से मुंबई आ जाती हैं। और यहीं से दोनों की ज़िंदगी में उथल-पुथल शुरु हो जाती है। भारत आते ही साराह को देश सख्त सिक्योरिटी से गुज़रना पड़ा। पाकिस्तान से आई एक लड़की जो हाल ही में यहां के लड़के के साथ शादी के बंधन में बंधी थी, उसके लिए ये दौर काफी खराब गुज़रा। सिक्योरिटी जांच में साराह को इतना समय लगा कि जैसे मानो उनका हनीमून अब भारत के सरकारी आफिसों में ही बीतेगा। लेकिन साराह का बुरा दौर यहीं नहीं थमा।
जब साराह को लगा कि सरकारी ताम-झाम के बाद अब उनकी ज़िंदगी मुंबई की पटरी पर अपनी गति पकड़ने लगी है, तभी एक और बवंडर दोनों के जीवन में आ गया। अब मुस्तफा की नौकरी चली गई थी। मुस्तफा की नौकरी जाते ही दोनों के जीवन में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। आलम ये हुआ कि घर चलाने के लिए दोनों किसी भी तरह की छोटी-मोटी नौकरी ढूंढने लगे। लेकिन किस्मत ने यहां भी साथ नहीं दिया, लिहाज़ा साराह 3 महीने के लिए डिप्रेशन में चली गई। लेकिन साराह इतनी समझदार थी कि उसने अपने बुरे दौर के बारे में घर के किसी भी सदस्य को नहीं बताया। क्योंकि ऐसा हो सकता था कि साराह की बातें सुनकर उसके घर वाले भी काफी परेशान हो जाते। फिर एक वक्त तो ऐसा भी आया जब दोनों के पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे।
पाकिस्तान में मेक-अप आर्टिस्ट का काम करने वाली साराह को यहां एक बार फिर से अपना वही टैलेंट याद आया। साराह ने मुस्तफा से इस काम के बारे में बात की और मार्केटिंग में जुट गए। यहां किस्मत ने भी दोनों का साथ दिया और उन्हें भर-भर कर क्लाइंट्स मिलने लगे। ऊपर वाले का शुक्र था कि दोनों ने अपने इस नए बिज़नेस में पकड़ बना ली। बता दें कि साराह अब मेक-अप आर्टिस्ट का बिजनेस चला रही हैं और मुस्तफा उनकी मदद करते हैं। दोनों की मेहनत से बिजनेस काफी अच्छे से फल-फूल रहा है।