हॉट ऑन वेब

गुरु रंधावा का गाना ‘हाई रेटेड गबरू’ की वजह से फंसी यह लड़की, महंगा पड़ा इस गाने को गुनगुनाना

गुरु रंधावा का गाना 'हाई रेटेड गबरू' की वजह से 25 वर्षीय एक महिला मुसीबत में फंस गई।इस गाने को गुनगुनाने की वजह से महिला को सजा भी मिली।
2 min read
Sep 06, 2018
Demo pic
गुरु रंधावा का गाना 'हाई रेटेड गबरू' की वजह से फंसी यह लड़की, महंगा पड़ा इस गाने को गुनगुनाना

नई दिल्ली।गुरु रंधावा का गाना 'हाई रेटेड गबरू' को तो आपने सुना ही होगा। इस गाने को पसंद करने वालों की संख्या लाखों में हैं। हाल ही में इसी गाने की वजह से एक महिला मुसीबत में फंस गई।

25 वर्षीय इस महिला की सैलरी और भत्तों की वृद्धि में दो साल तक के लिए रोक भी लगा दी गई है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि ऐसा सिर्फ हाई रेटेड गबरू गाने को गुनगुनाने की वजह से हुआ है।

अब आपके दिमाग में यही ख्याल रहा होगा कि गाना गाने में क्या गलती और ऐसा तो हर कोई करता है तो फिर इस महिला के साथ ही ऐसा क्यों हुआ? आइए हम आपको इस बारे में पूरी बात बताते हैं।

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें एक लड़की इस गाने को गाते हुए नजर आई। यह लड़की पाकिस्तानी झंडे लगी टोपी पहनी हुई थी और वह खुद भी पाकिस्तान की ही रहने वाली है। ऐसे में आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में इस महिला को दंडित किया गया है। बता दें, यह युवती पाकिस्तान हवाई अड्डा सुरक्षा बल में कार्यरत है।

जैसे ही यह वीडियो लोगों की नजर में आई तभी अधिकारियों ने बिना देर किए जांच के आदेश दिए। पाकिस्तान में धारा 123-ए के तहत देश की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने के लिए महिला को दंडित किया गया। इसके साथ ही इस बात की भी चेतावनी दी गई कि अगर आगे से उसने दोबारा ऐसा किया तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

हालांकि पाकिस्तान में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। साल 2016 में वहां के एक उम्रदराज शख्स को 10 साल की सजा सिर्फ इसलिए सुनाई गई क्योंकि उस शख्स ने विराट कोहली की तारीफ की थी और साथ ही तिरंगा भी लहराया था।

साल 2017 में फिर एक बार ऐसा हुआ। एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के खिलाफ उस वक्त मुकदमा दर्ज किया गया जब उस चैनल ने भारत की तारीफ की थी।

Published on:
06 Sept 2018 01:19 pm