हॉट ऑन वेब

जंगल में आपस में भिड़ गए दो बाघ, दहाड़ सुनकर सहमें लोग… देखें पूरा Video

इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर ( IFS ) के अधिकारी प्रवीण कासवान ( Parveen Kaswan ) ने अपने ट्वीटर हैंडल से दो बाघों की लड़ाई का एक रोमांचक वीडियो किया है।

less than 1 minute read
Apr 02, 2020
Tiger Fight

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर आए दिन जंगल की अनोखी दुनिया के एक से बढ़कर एक वीडियो ( Video ) देखने को मिलते है। ऐसा ही एक वीडियो इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ( Parveen Kaswan ) ने अपने ट्वीटर से शेयर किया है।

इस वीडियो में मध्य भारत के दो बाघों के बीच की लड़ाई को ( Tigers Fight ) को देखा जा सकता है। प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा अप्रैल 1973 में शुरू किया गया एक प्रोजेक्ट टाइगर, जिसे आज 47 साल पूरे हो गए हैं।

प्रवीण ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''दो पूर्ण विकसित बाघों के बीच लड़ाई.. हेडफोन के साथ सुनें.. जंगल में शक्तिशाली गर्जन और इसकी गूंज। आज प्रोजेक्ट टाइगर ने भारत में 47 साल पूरे कर लिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाघ आपस में भिड़ रहे हैं।

इस लड़ाई को दूसरी तरफ खड़े पर्यटक देख रहे हैं। वीडियो में बाघों की दहाड़ सुन लोग सहम जाते हैं। ये दोनों बाघ इस क्षेत्र पर अपनी दावेदारी साबित करने के लिए लड़ रहे है। प्रवीण कासवान के मुताबिक ये लड़ाई कई बार इतनी खतरनाक हो जाती है कि बाघों की जान तक चली जाती है।

Published on:
02 Apr 2020 09:31 am
Also Read
View All